यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा मेल है newspostmartem@gmail.com

आपके पास कोई खबर है तो मेल करें newspostmartem@gmail.com आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा.

Monday, March 16, 2009

11 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
शक्कर आई पर बंटेगी नहीं... ठीक खबर है. अमरजीत समिति के पूर्व पदाधिकारियों पर शीर्षक में अमरबीज समिति होना चाहिए. रंगरोगन करते चौपायों ... शीर्षक में चौपाया शब्द उपयुक्त नहीं है. सीढ़ी लिखा जा सकता था. होली और मिलादुन्नवी की खबरें ठीक है.

नवभारत
होली और मिलादुन्नवी पर लिखी गई खबरें ठीक हैं. फिजा की तलाश में गुरुवर.... होली पर रोचक व्यंग्य लिखा गया है. तीन जोन में बंटा शहर दो सौ पुलिस कर्मी तैनात... कल जागरण में छप चुकी है.
जागरण भंग की तरंग में सतना में रीवा संस्करण बांट दिया गया लगता है.

देशबन्धु
सतना कलेक्टर रीवा गये... होली समाचार और होली के मौके पर देशबन्धु परिवार की होली फुहार अच्छा है.

स्वदेश
होली के मौके पर सतना में .... नगर से मोबाइल टावर हटेंगे, कुतुब सा बने गए कुतुब सामीनार... बसपा में जाएंगे राजाराम... होली के फर्जी समाचार अच्छे बने है. बच्चों ने दादी के संग मनाई होली और जन्मने के बाद अभागिन मां ने नवजात को जिन्दा फेंका अच्छी खबर है.

हरिभूमि
होली समाचार वीणा सिंह की टिकट... , भाजपा जिलाध्यक्ष की पुलिस को तलाश, एसपी का सरकारी आवास पर कब्जा, कलेक्टर सुखबीर सिंह का तबादला... अच्छी खबरें है लेकिन होली समाचार नहीं लिखने से भ्रम उत्तपन्न होता है. शायद होसं लिखना भूल गए है. भंग की तरंग में जिला अस्पताल में पानी बहाओ अभियान लापरवाही पर अच्छी खबर बनी है.

विन्ध्य भारत
दादा-दादी के संग बच्चों ने मनाई होली... स्वदेश से मिलती जुलती खबर है. ममता पर फिर लगा दाग... भावनापूर्ण शीर्षक है. रीवा की खबरें ज्यादा है. सतना की कम है.

राज एक्सप्रेस
राजनीतिक डायरी गणेश को सबक सिखाने अर्जुन द्वार पहुंचे सुखलाल... अच्छी खबर लिखी गई है. नयी जानकारियों का समावेश किया गया है. वाहन हुए कबाड़ जिला चिकित्सालय के खराब वाहन और स्वास्थय सुविधाओं पर बढ़िया खबर है. होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं... पुलिस व्यवस्था को लेकर रुचिकर खबर लिखी गई है. ट्रक से मासूम गंभीर गलत शीर्षक है.

Tuesday, March 10, 2009

10 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
जल संकट से जूझता जिला अस्पताल... समस्या पर अच्छी खबर है. जब जानकारी जुटाने में परेशान कर्मचारी... विस्तृत खबर नवभारत की तरह नहीं दी है. केवल स्वास्थ्य विभाग को केन्द्रित किया है. 10-12 वीं परीक्षा का मूल्यांकन सामयिक ठीक खबर है. महेशराज का साक्षात्कार अस्पताल के बेड पर ही ले लिया है. अमरबीज सह. समिति का अस्तित्व अच्छी खबर लिखी गई है. आचार संहिता के उल्लंघन पर सरपंच सचिव को नोटिस ... हरिभूमि की खबर का फालोअप है. एक कुर्सी दो प्रभारी फोटो सहित अच्छी खबर है. ट्रेस से कटकर दे दी जान... खबर इन्ट्रो शीर्षक बराबर साइज के हैं. ईद मिलादुन्नबी पर ठीक खबर है.

नवभारत
होलिका दहन व ईद मिलादुन्नबी पर्व की मिली जुली अच्छी खबर लिखी है. बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति... में जबकि अध्यक्षता लालजी अग्रवाल रहे की जगह ने की होना चाहिए था. रुक-रुक कर आ रहा वाणसागर का पानी... बहुत विस्तार किया गया है. असमय हुई बारिश से बढ़ी चिन्ता... ०.7 मिमी से इतनी चिंता नहीं बढ़नी चाहिये. विजयाराजे बीमा योजना का फालोअप इम्पैक्ट अच्छा है. मतदाता सूची का सरल क्रमांक जानने... बेहतरीन खबर है. लेकिन फोटो का चुनाव सही नहीं किया गया. अमरबीज सोसायटी... खबर में रिपोर्टर संलिप्त हो गए लगते हैं. एक पक्षीय खबर है. आंचलिक में उद्घाटन की फोटो रिपीट हुई है. वीरनई सरपंच को धारा 40 का नोटिस... फालोअप इम्पैक्ट की अच्छी खबर है. अभिनेता महेश राज की बीमारी की खबर सही प्रकाशित है.

राज एक्सप्रेस
मतसंग्राम पेज में राजनैतिक समीक्षा में असमंजस तीन बार शीर्षक में प्रयुक्त हुआ है. सतना की राजनैतिक खबर असमंजस में ब्राह्मण मतदाता... में रिपोर्टर पहले लिखते हैं ब्राह्मण प्रत्याशी खड़ा करने पर विजय का परचम लहराया है. फिर रामचन्द्र वाजपेयी और वृजेन्द्रनाथ पाठक की हार का हवाला देते हुए अपनी ही बात को काट रहे हैं. आखिर कहना क्या चाहते हैं समझना मुश्किल है. सिटी एक्सप्रेस में हादसों और क्राइम की खबरें एक जगह दी गई हैं पूरे विन्ध्य क्षेत्र की. भर रहे शिवलिंग के घाव... खबर अच्छी है लेकिन शीर्षक उचित नहीं है. शिवमंदिर लोगों की आस्था से जुड़ा है. नाले में सूखा रोग मिटता है... भास्कर की कल प्रकाशित खबर से लिया है. चुनाव के सारे प्रेस नोट एक साथ दिये हैं. सरपंच सचिव हुए आचार संहिता के शिकार ... हरिभूमि का फालोअप है.

नव स्वदेश
डीआर जबरन लगवा रहे समिति पर ताला .... संतुलित अच्छी खबर है. ठेके के काम में सरकारी... अच्छी खबर है. भास्कर, नवभारत में नहीं है. होली मिलादुन्नवी पर ठीक खबर है. आस्था कालेज में वार्षकोत्सव हूबहू विज्ञप्ति चला दी गई है. कृपाशंकर त्रिवेदी सम्पन्न हुआ लिखा है. पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज... कितनी वर्षा दर्ज हुई ज्ञात नहीं किया. सतना शहर में पत्रिका विमोचन की बहुत बड़ी खबर चित्रकूट से दी गई है. दिगंबर जैन महिला क्लब... का फोटो कैप्शन फोटो के हिसाब से उचित नहीं है.

जागरण
सतना शहर पेज में बदलते मौसम से किसानों के होश उ़ड़े ... शीर्षक सहित अच्छी खबर है. जागरण सिटी में होली के अवसर पर गजब के होरियारे... अच्छा फीचर है. होली पर्व पर कानून व्यवस्था बनाने पुलिस की ड्यूटी का समाचार एक्सक्लूसिव है.

देशबन्धु
आंचलिक से चित्रकूट की खबर पत्रिका विमोचन फोटो के साथ हूबहू बड़ी बनाई गई है. विज्ञप्तियों के अलावा खबर नहीं है.

हरिभूमि
परिवहन विभाग में मनमानी... फोटो सहित अच्छी खबर है. शेष चुनाव तथा अन्य विज्ञप्तियां प्रकाशित हैं.

9 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
स्वर संगीत नृत्य का बेजोड़ संगम... आधा पेज विज्ञापन होर्डिंग की तरह है. पृष्ठ में नीचे विट्स का आठ कालम का विज्ञापन जो लगा है. खबर की पूरी कीमत वसूल की है. संविधान की सीमा में रहकर करें प्रचार... शीर्षक उचित नहीं है. आचार संहिता के दायरे में होना चाहिए था. गरीबों के लिये पेशन... नहीं हुई 55 पंचायतों की जांच अच्छी खबर है. मां शारदा मंदिर का होगा विस्तार... अधूरी खबर है. महिला दिवस पर औपचारिकता नहीं रहे एक दिन पुरानी खबर हो गई है. ईद मिलादुन्नबी पर सामयिक खबर ठीक है. तिलक होली के भास्कर मिशन की खबर में दो बुलेट हेडिंग बोल्ड नहीं हो पाई हैं.

नवभारत
होली पर दो खबरे अच्छी है. होराइजन 2009 की खबर उचित स्पेस और फोटो के साथ है. डेढ़ लाख मतदाताओं के पास नहीं है परिचय पत्र ... अच्छी खोज खबर है. एक्सक्लूसिव बनी है. ट्रांसफार्मर का आयल चोरी, दो निलंबित एक दिन बाद छपी है. विन्ध्य भारत व जागरण में छपने के बाद भी इसे काफी बड़ा स्थान दिया गया है. विजयाराजे बीमा योजना में लाखों की अनियमितता... अच्छी खबर है. सभी ब्लाकों की स्थिति भी पता करनी थी. श्रमिकों की ट्रेक्टरों से... रिपोर्टर का प्रयास अच्छा है. लेकिन तथ्य कम देकर अधिकारियों से सम्पर्क करने की बात और केवल सीईओ जनपद को दोषी बताकर न्याय नहीं किया है. यहां शायद रोजगार गारंटी सेल को अभयदान दे दिया गया है. बुलेट हेडिंग मौके पर नहीं मिले जाबकार्ड ... अशुद्ध है. मुख्यालय में नहीं रहते ... खबर सिर्फ जनपद सीईओ को टारगेट किया है. नागौद व उचेहरा सीईओ का बचाव किया गया लगता है. मां शारदा के दर्शन और आरती अब आनलाइन .... फोटो सहित ठीक खबर है. लेकिन कलेक्टर के बयान में आरती सहित विध्वंस के दृश्य लिख जाने से अनर्थ हो गया है. शब्दों की शुद्धता और अशुद्धता से क्या असर होता है इससे बेहतर जाना जा सकता है. प्रूफ रीडर को सतर्कता बरतनी चाहिये.

राज एक्सप्रेस
पत्रकार वार्ता उन्नीस अधिकारियों को निलंबन.. शीर्षक पुराना दिया है. यह खबर कल नवभारत में आ चुकी है. 12 लाख के कर अपवंचन का फालोअप रुचिकर नहीं है. मंदिर के सामने खुला मयखाना अच्छी खबर है. अध्यापक कैसे खेलेंगे होली... अतिरंजित और प्रायोजित खबर लगती है. हाथी में हुई हलचल... चुनावी समीक्षा की संक्षिप्त खबर होने से प्रभाव खो चुकी है. सतना पुलिस का विज्ञापन परिशिष्ट सामग्री कम है तीन चार्ट लगाने और नक्शा से पृष्ट ज्यादा रुचिकर नहीं बना है. क्षय अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप... मुख पृष्ट पर लगाया है. गणेश के लिये संघ का श्री गणेश... सांसद के पक्ष की खबर लगी है.

दैनिक जागरण
जब रंग बरसता था बिहारी जू मंदिर में .... होली पर अतीत का कथानक बेहतरीन है. सतना जागरण में विट्स कालेज का नृत्य प्रस्तुति का अच्छा फोटो लगा है. जैन महिला मंडल के कार्यक्रम के फोटो स्थाई रूप प्राप्त कर रहे हैं. जिस हिसाब से फोटो लगाए जा रहे हैं शायद वैसे कार्यक्रम नहीं होते हैं. महिला दिवस पर महिलाएं पाश्चात सभ्यता का विरोध ... आकर्षक एवं रुचिकर नहीं बना है. होटल यूएसए में बसपा की मीटिंग का फोटो समाचार बड़ा है.

विन्ध्य भारत
मिट्टी के मटकों का फोटो फिर रिपीट हुआ है. सतना सिटी में विट्स कालेज की रंगारंग प्रस्तुति में फोटो जानदार है. खबर नहीं है. महिला दिवस पर छपे कई कार्यक्रम अरुचिकर है. जैन महिला क्लब का फोटो है. शिविर का समाचार नहीं है. होली आई रे... फोटो छोड़कर शेष फोटो गुणवत्ता युक्त नहीं है.

देशबन्धु
सतना की खबरों को विज्ञप्तियों से भरा गया है.

नवस्वदेश
बसपा प्रत्याशियों की घोषणा सोलह की... बसपा बैठक की फोटो सहित अच्छी खबर है. शिक्षा मिशन 86 करोड़ रुपये खर्च को मिलेंगे... ठीक खबर है. नागौद शांति समिति की बैठक की खबर उचित स्पेस में है. सतना में घुटने का सफल प्रत्यारोपण शीर्षक में प्रत्यारोपण होना था. चुनाव के समाचारों में सिटी मजिस्ट्रेट को सिजी मजिस्ट्रेट लिखा गया है.

हरिभूमि
जेबर बेच कर पेट पाल रहे दैवेभो... बढ़िया खबर है. क्षय अधिकारी पर अश्लीलता का आरोप... में प्रयुक्त फोटो किसकी है आरोपी की या फरियादी की भ्रम होता है. बजाज एलियांज की प्रेस कान्फ्रेंस ठीक तरीके से दी गई है.

8 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पुलिस के चक्कर में रुकी उत्तर पुस्तिकाएं... ठीक खबर है. लोकसभा चुनाव के लिये बनेंगे ५० अतिरिक्त मतदान केन्द्र गलत जानकारी दी है. 50 नहीं 35 मतदान केन्द्र बनेंगे. स्टैण्डिंग कमेटी की खबर में है. एक बार सपा को मौका दें... शंभू की कलर फोटो सहित विज्ञप्ति फिर स्थाई कालम के रूप में है. महिला दिवस पर सिटी भास्कर में महिलाओं की बजाय महिला संगठनों को महत्व दिया है. व्यक्तिशः महिलाओं को लेना था.

नवभारत
महिला दिवस पर आसमानों में उड़ने की आशा... अच्छा प्रयास बन पड़ा है. तीनों स्टोरियों की शुरुआत अच्छी है. फोटो के साथ बढ़िया सामयिक फीचर है. लेकिन महापौर और जिलापंचायत अध्यक्ष को अधिकार संपन्न बनाने से महिला सशक्तिकरण का क्या ताल्लुक है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. सुरक्षा के आभाव में... बोर्ड परीक्षा की फोटो के साथ ठीक खबर है. थाना प्रभारी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी खबर क्यों लिखी गई है समझा जा सकता है. 1857 का पुनरावलोकन खबर में डायस से बड़ी और स्पष्ट फोटो दर्शक दीर्घा की है.

राज एक्सप्रेस
20 लाख आबादी को तलाश नए सांसद की गणेश सिंह के फोटो के साथ जबलपुर डेट लाइन से प्रकाशित की है. मंत्री की कार से उतारी लाल बत्ती... कार का पीछे का फोटो लगाया है जबकि सामने का फोटो लगाना चाहिये था. नेशनल हाइवे पर जीजा साले का खेल... बेहतरीन एक्सक्लूसिव खबर है. उड़न दस्ता असफल या बच्चे सफल... ठीक खबर नहीं है. एक दिन नकल के प्रकरण नहीं होना को इतना बड़ा स्पेस देकर प्रकाशित करना रिपोर्टर की कोई व्यक्तिगत खुन्नस समझ में आ रही है. साथ ही इसमें तथ्य बिना बात की गई है. संस्कृत में नकल नहीं होना कोई बडी समस्या नहीं है. सिकुड़ती सड़के फैलता बाजार ... अच्छी है लेकिन स्थान के हिसाब से सामग्री कम है. दो लाख उत्तर पुस्तिकाएं कम पहुंची... सिर्फ राज में ही है. बाबू के सपाट जवाब पर सीईओ की फटकार ठीक लिखी गई है.

जागरण
सतना जागरण की लीड खबर ठीक है. ट्रांसफार्मर से 225 लीटर .... विन्ध्य भारत और जागरण में ही है. मंत्री के भाई को महंगी पड़ी लाल बत्ती अच्छी खबर लिखी है. लेकिन कार का फोटो पीछे से लगाया है. सामने का लगाना था. नकली खोवे की बहार... कल स्वदेश में छप चुकी है. जागरण डेस्क की खबर रोगायो में फौजी, शिक्षक, नगर सैनिक को बनाया मजदूर... विज्ञप्ति ही सही अच्छी खबर लिखी है. सिटी के पेज 2 एवं 3 में फोटो बड़ी लगाई गई है. महिला दिवस पर विशेष कुछ नहीं है.

नव स्वदेश
महिला दिवस पर पूरे पेज में दी गई सामग्री बढ़िया स्वरूप में है. रामनगर एएसआई ने मचाया उत्पात अतिरंजित एक पक्ष की खबर प्रकाशित है. हाथी को सुयोग्य महावत की तलाश... और वीणा सिंह की संभावित उम्मीदवारी... राजनैतिक क्षेत्र की सामयिक खबरें दी गई है. सम सामयिक मुद्दे पर ठीक खबरें अखबार में लग रही हैं.

देशबन्धु
महिला दिवस पर ठीक खबर लगी है. शेष दो खबरें आंचलिक में है. जिसमें शाम ढलते ही खैराहा दिखता है भयखाना शीर्षक शायद शाम ढलते ही चौराहा दिखता है मयखाना होना चाहिये था. सतना की मात्र 3-4 छोटी -छोटी खबरे ही लगी है विज्ञप्तियों सहित विन्ध्य भारत सतना पृष्ट में राष्ट्रीय संगोष्ठी के दो फोटो ली़ड में लगाए है लेकिन खबर नदारद है. संगीत नगरी की उपेक्षा बरदाश्त नहीं ... अच्छी खबर है.
सतना शहर के पेज में राष्ट्रीय संगोष्टी के समापन की फोटो सहित खबर लगी है. इस तरह फोटो एक ही अंक में रिपीट हुआ है. नब्बे दिनों के काम का जबाब दे भाजपा भास्कर की तरह शंभू जी की विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है.

हरिभूमि
नौकरी पेशा बने मजदूर... मंत्री की उतरी बत्ती ... अच्छी खबर लगाई गई है. 50 रुपये का चालान नहीं हुई 188 की कार्यवाही बेहतर जानकारी खबर में दी है. संदिग्ध मोटर साइकिल जब्त... मौके की उम्दा फोटो प्रकाशित है. फर्जी हस्ताक्षर से निकले रुपये... में अच्छी खबर है.

Monday, March 9, 2009

7 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
तत्काल समाप्त करें संलग्नीकरण... पुराने आदेश के आधार पर संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में संलग्न शिक्षकों पर प्रश्नचिन्ह उठाया है, जबकि अनेक शिक्षक डीईओ, बीईओ कार्यालय में अटैच रहते हैं. उनका नाम गायब है. पूर्ण खबर नहीं है. प्रायोजित लगती है. कलेक्ट्रेट से नहीं हटे विज्ञापन अच्छी खबर है. चुनाव तक नहीं काम करेगा बोर्ड... भास्कर की खबर का इम्पैक्ट फालोअप है. सूखा नाला पार करते ही ठीक होते हैं रोगी... उचेहरा से बढ़िया आंचलिक खबर है.

नवभारत
मंदाकिनी को किया गया प्रदूषण मुक्त सब हेडिंग अतिरंजित है. नोटिस काट रहे बाबू ने कहा... कमिश्नर का निरीक्षण केवल बाबू तक अटक गया है. जिला पंचायत के निरीक्षण को दरकिनार कर दिया गया है. अल्टीमेटम के बाद भी नहीं मिटाई... सामयिक अच्छी खबर है. प्रश्नपत्रों में गंभीर त्रुटियां... परीक्षा की बढ़िया खबर लगाई है. नारायण तालाब में तैरता मिला हिरण... ठीक खबर है. भास्कर में नहीं है.

राज एक्सप्रेस
आरोपों से घिरे ग्रामोदय के कुलपति... फालोअप खबर है. आरोपो को १ से ९ तक बाक्स बनाकर बढ़ाया गया है. शुरुआत त्रुटिपूर्ण है. देश के इकलौते... से शुरुआत किया गया है. इकलौता ग्रामीण विवि हो सकता है. कैसे होगी पढ़ाई... एकदम बकवास खबर है. अप्रैल से शिक्षण सत्र प्रारंभ होने की खबर पुरानी है. चुनाव के नाम से शिक्षण सत्र प्रभावित करना कोरी कल्पना है. खबर प्रायोजित लगती है. कागजों में बीमॉक-सीमॉक सेन्टर नवभारत में पूर्व प्रकाशित खबर को ही डेवलप किया गया है.

दैनिक जागरण
विट्स में पुरस्कार वितरण सतना शहर पेज ३ की लीड के हिसाब से खबर नहीं है. जागरण सिटी में विन्ध्य के क्रांतिकारियों पर ... ठीक खबर लगी है. कमिश्नर ने किया जिला पंचायत का रोस्टर निरीक्षण में फोटो भई लगाना चाहिये था. अभी भी दहकते हैं पलाश के फूल ... होली के अवसर पर बढ़िया खबर लगी है. जागरण सिटी में कलर ठीक नहीं होने से आकर्षक नहीं बन रहा है.

नवस्वदेश
शहर में बिक रहा सिंथेटिक खोवा अच्छी खबर है. प्रियंका को भेजा गया नारीनिकेतन... फोटो के साथ अच्छी खबर लगी है. नवप्रसूता ने उपचार पूर्व अस्पताल के गेट ... बढ़िया खबर लगाई है. वृद्धा आग में जिन्दा जला.... शीर्षक पुलिंग होने से गलत हो गया है. जंगल से भागा हिरण ... अन्य की तुलना में दो फोटो के साथ खबर प्रकाशित है. बी एड २ कालेज की मान्यता बहाल ४ की शेष एक्सक्लूसिव है.

हरिभूमि
आवेदकों में असमंजस की स्थिति .... आचार संहिता के चलते अच्छी खबर है. शेष विज्ञप्तियां प्रकाशित हैं.

देशबन्धु
शासकीय कार्यालयों में सप्ताह भर रहेगा अवकाश... पूर्णतया गलत खबर है. चुनावों के चलते अवकाश लेने पर पूर्व से ही प्रतिबंध लग चुका है. तीसरे दिन हो सका लाश का पोस्टमार्टम एक्सक्लूसिव है. अच्छी खबर लिखी है. मंदाकिनी की जलधारा... फोटो सहित सही उपयुक्त खबर लगाई गई है. एक व्यापक जनान्दोलन भी अच्छी लगी है.

विन्ध्य भारत
लाशों के लिये लड़ते है निजी शव वाहन... अच्छी खबर है. ट्रक की ठोकर से... सहित क्राइम खबरें ज्यादा हैं. सतना शहर के पेज में सात सौ लोगों का १४०० घंटे श्रमदान ज्यादा ही आंकिक शीर्षक हो गया है. ऐसा लगता है कि घड़ी और काउन्ट मशीन से गिनती कर ही शीर्षक लगाया गया है.

Saturday, March 7, 2009

6 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
अव्यवस्था के साए में विवि की परीक्षा शुरू .... खबर में मूल बातें तो दी ही नहीं गई, नवभारत में दी है. एआरटीओ कार्यालय में आचार संहिता ... एक्सक्लूसिव और अच्छी खबर है. भाजपा मंडल की बैठक शुरू बाक्स और फोटो लगाने से तीन बाक्स दिख रहे हैं. लोकसभा इतिहास के आइनें में सामयिक अच्छी खबर है. पेज 5 में बड़े और मोटे अक्षरों की इन्ट्रों ठीक नहीं लगती है. शिक्षक की संदिग्ध मौत में तो शीर्षक के उपर इन्ट्रों दिया गया है. इस पेज में व्यापक सुधार की जरूरत है.

नवभारत
गोरसरी नारायण मंदिर पर अच्छी खबर है लेकिन लेखन में काफी कमियां है. रिपोर्टर घूम फिर कर एक ही बात दोहराता है. भजन संध्या में झूमें लोग बाक्स उचित नहीं लगा है. हेडिंग के नीचे करीब उसी आकार में बाक्स हेडिंग भद्दी लग रही है. शिक्षक ने सल्फास खाकर जान दी में दूसरी खबर घटना जोड़ दी है. प्रतीत होता है रिपोर्टर को उस घटना पर कोई खुन्नस है. फोटो भी उचित प्रयुक्त नहीं हुआ है. पीछे से लिय़ा फोटो लगाने का क्या औचित्य है. नामांकन सूची से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा एक्सक्लूसिव व मौके की खबर है. सम्पत्ति विरूपण रोकने नगर निगम ने गठित किये दल... निर्वाचन कार्यालय के आदेश पालन का फालोअप है अतः 4 कालम के विस्तार लायक महत्वपूर्ण नहीं थी. पृष्ठ क्रमांक 12 के सभी फोटो खराब हो गए हैं. कागज इन दिनों बढ़िया प्रयुक्त हो रहा है.

राज एक्सप्रेस
मुसाफिरों पर टूटा वर्दी का कहर ... फोटो फीचर सहित अच्छी खबर है. सड़ने लगा गेहूं... 17 समितियां डिफाल्टर... सहकारिता और नागरिक आपूर्ति निगम की अच्छी खोज खबर है. अन्य अखबारों में नहीं मिलती. मनचले ने पकड़ा शिक्षिका का पल्लू बेहद पुरानी खबर है. डीईओ ने प्राचार्य की ... कल नवभारत में इसी तरह प्रकाशित थी. सरपंच पर कार्यवाही नहीं होने से रोक... प्रायोजित खबर है. जिसमें प्रेसनोट को हूबहू उतारा गया है.


दैनिक जागरण
सतना जागरण पेज 3 में अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करती महिला मंडल का फोटो लीड में दिया है जबकि लीड लायक नहीं था. जागरण सिटी में छह माह बीत गए नहीं मिली पेशन शीर्षक प्रभावी नहीं बना. शासकीय प्रक्रिया में 6-8 साल में भी पेंशन नहीं बन पाती है. पुलिस वालों ने ट्रेन यात्रियों को लूटा बड़ी फोटो खबर कम लगाने से आकर्षक नहीं बना. जागरण सिटी का पूरा पेज कलर खराब होने से अच्छा नहीं बना है.

देशबन्धु
हमें तो लूट लिया पुलिस वालों ने ... रुचिकर शीर्षक है लेकिन समाचार अचानक खत्म किया गया है. वाक्य पूरा नहीं किया गया है. आंचलिक खबरों के अलावा सतना की स्थानीय खबरे बिल्कुल नहीं है.

नवस्वदेश
आडवानी के प्रधानमंत्री... शंकरलाल की विज्ञप्ति का शीर्षक अतिरंजित लगा है. ज्ञानगंगा एक्सप्रेस में उत्पात ... ठीक खबर लगी है. क्वालिस-ट्रक की टक्कर में... फोटो लगाकर स्थान की पूर्ति की गई है. आरपीएफ प्रभारी का कहना है ... अपूर्ण बाक्स हेडिंग है. सर्चिंग के दौरान डाकू गमछा छोड़ भागे... में अन्य खबरें डालने से असर खत्म हुआ है. सतना में कांग्रेस भाजपा ने 4-4 बार फतह... लोक सभा चुनाव के संदर्भ में अच्छी खबर है.

विन्ध्य भारत
किसानों ने सीखे खेती के नायाब तरीके .... फोटो लगाने से खबर रुचिकर हुई है. दरभंगा एक्सप्रेस में लूट... ठीक खबर है. फोटो अच्छा है. शेष मंदाकिनी सफाई की खबर सहित अन्य खबरे प्रेस विज्ञप्तियों पर आधारित हैं.

हरिभूमि
रक्षक ही बन बैठे भक्षक, शिक्षक की संदिग्ध मौत... ठीक खबर लगी है. आचार संहिता उल्लंघन की बढ़िया इम्पैक्ट खबर है.

Friday, March 6, 2009

5 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की शपथ ... खबर जैसा नहीं विज्ञापन परिशिष्ट जैसा लग रहा है. चेन खींचते ही पकड़ा स्नेचर... शीर्षक पूर्ण नहीं है. श्री और श्रीमती गंगेले की फोटो जिस तरह लगाई है आवश्यक नहीं थी. फोटो से खबर का ताल्लुक जम नहीं रहा है. जल संकट से रुके आपरेशन ठीक खबर है लेकिन शीर्षक से अतिशंयोक्ति झलकती है. परिषद के सम्मेलन में टकराव जैसे हालात तो नहीं दिख रहे. बन्दरों ने परीक्षा में मचाया उत्पात खबर ठीक है लेकिन उतनी महत्वपूर्ण नहीं थी जितनी जगह दी गई है. फोटो अच्छे लगाए गये हैं.

नवभारत
मंदाकिनी में नहीं छोड़ा जाए सीवर का पानी.. प्रेस नोट ठीक तरह प्रकाशित है. विकलांग ने दिखाई जीविटता लिखा गया है जबकि जीवटता सही शब्द है. विकलांग छात्र का पूरा नाम नहीं है. श्री सोनी लिखा गया है. तालाब गहरीकरण में लगी जेसीबी... खबर में नगर दण्डाधिकारी को ग्राम पंचायत क्षेत्र में छापा मारने की खबर दी गई है. जबकि नगर दण्डाधिकारी का कार्यक्षेत्र नगर तक सीमित है. रिपोर्टर ने जानने की कोशिश नहीं की. मार्केटिंग के मायाजाल में उलझे शिक्षक... और आजाक में अश्लील वेबसाइट देखते .... अच्छी खोज खबर है. कम्प्यूटर का चित्र मौके पर लिया है. सरल क्रमांक के लिये नहीं भटकेंगे
कर्मचारी.... राज एक्सप्रेस की खबर पर निर्वाचन का बचाव ज्यादा लगता है. भोपाल के निर्देश पर संविदा शाला... में कार्यवाही रोक देने की खबर दी है कि जिला पंचायत द्वारा यथा स्थिति स्थगित कर दिया है. लेकिन आवेदन लेने की कार्यवाही अभी तक जारी है. खदान में कोहराम ... अच्छी खबर लिखी है.
पदोन्नत कर्मचारी में सुरक्षा समिति की फोटो लगाई गई है.

राज एक्सप्रेस
कुंवर-दादा की मित्रता... सियासत की अच्छी खबर है. आस्था का केन्द्र करिश्माई मजार... अच्छी खोज खबर है. छात्राओं पर वानरों का हमला खबर में बन्दरों ने रसोई को नहीं छोड़ा.. फोटो कैप्शन के हिसाब से उपयुक्त फोटो नहीं है जबकि भास्कर में उपयुक्त है. घायल छात्रा का इ नसेट ठीक नहीं है. इन्टरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस पर एक्सक्लूसिव खबर है. जीएस १५० मोटर बाईक लांच... विज्ञापन जैसा है. आईसीयू में स्वास्थ्य विभाग फोटो फीचर युक्त खबर है. खबर में कई कमियां है मसलन गर्मियां आते ही स्वास्थ्य विभाग योजना नहीं बनाता, प्रशिक्षण केन्द्र का उपयोग केवल स्वास्थ्य विभाग ही करता है. खबर में लिखा है कि अन्य विभाग के प्रशिक्षण होते हैं और क्राकरी उपलब्ध नहीं कराई जाती. सीएमओ का वर्सन ठीक नहीं लगा है.

नवस्वदेश
पृष्ठ २ सतना सीमेन्ट, यूसीएल, प्रिज्म सीमेन्ट के सुरक्षा दिवस और सुजुकी जीएस १५० आर की खबरों में आधे से ज्यादा पेज भरा गया है. विज्ञापन परिशिष्ट की तरह दिख रहा है. लोक शिक्षण संचालनालय ने किया आचार संहिता का उल्लंघन .... अच्छी खबर है. वीणा सिंह का नाम आने से कांग्रेसी निराश...
सामयिक है. आग से झुलसे दम्पति में पत्नी की मौत... कालम फैलाए गये है. सेटिंग ठीक नहीं है.

विन्ध्य भारत
भाजपा झुझो प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक झुग्गी झोपड़ी का संक्षिप्त रूप झुझो दिया गया है. आदर्श ग्रामों में पेयजल संकट कलेक्टर का वर्सन कोई ब्लाक हिन्दुस्तान में निर्मल नहीं अच्छी स्वीकारोक्ति है. आचार संहिता को ठेगा दिखा बांटी गई साइकिल... एक्सक्लूसिव है. बदहाली की गिरफ्त में शहर रक्षक...
पुलिस आवास की वस्तु स्थिति बयान करती अच्छी खबर है.

दैनिक जागरण
जागरण सिटी में ये प्रभारी की वो प्रभारी ... प्रभारियों की खींचतान पर ठीक खबर लिखी है. बिना एनओसी के बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क ... एक्सक्लूसिव है. फोटो लगाने से रुचिकर हुई है. एमएलबी स्कूल में बन्दरों का धमाल सही स्पेस में दी है.फोटो जरूर अत्यंत बड़ा लगा है. पेज २ में नागौद एसडीएम को ज्ञापन देते रिक्शा चालक ... फोटो कैप्शन गलत है. एसडीएम की फोटो नहीं है. दीवारें रंगना शूरू एक्सक्लूसिव फोटो है. जीएस १५० आर बाइक ... व्यापार पृष्ट की खबर है.

हरिभूमि
आचार संहिता का उल्लंघन फोटो सबूत सहित उम्दा खबर प्रकाशित है. अन्य दूसरे अखबारों में नहीं है. दौरे पर ही मंथन... कलेक्टर का इन्टरव्यू सामयिक नहीं है. पाकिस्तान में क्रिकेट शर्मसार हेडिंग गलत है. क्रिकेट शर्मशार नहीं हुआ है. अन्ततः चल बसा पप्पू... मार्मिक खबर है. फोकस में कटनी नरसिंहपुर की जगह सतना से ही अन्त में प्रकाशित है. सुधार किया है. सतना आस-पास में आंचलिक खबरें भी दी गई

Thursday, March 5, 2009

4 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
प्राचार्य की खता प्रधानाध्यापक को सजा... शीर्षक सहित अच्छी खबर है लिखी है. भास्कर फोटो सही जगह फोटो में ही लगाया गया है. धर्मरक्षा मंच का गठन छोटी हेडिंग को दूर-दूर कर स्पेश भरा गया है. आधी रोटी खाकर जी रहे... बसुहार की व्यथा पर ठीक खबर दी गई है. सुधाकर चतुर्वेदी भाजपा लोक सभा प्रभारी संबंधित से बातचीत कर पुष्टीकारक खबर दी जा सकती थी. लापता युवती के परिजनों ने के बाद कामा जरूरी नहीं था. कहां खड़ा करे वाहन बहुत मोटा शीर्षक दिया है.

नवभारत
उचेहरा जनपद में मैटेरियल भुगतान पर रोक ठीक खबर है. लेकिन शीर्षक में मजदूर परेशान भी दिया है. मैटेरियल भुगतान पर रोक होने से मजदूर क्यों परेशान होंगे. बच्चे दे रहे धूप में परीक्षा प्राचार्य और प्रधानाध्यापक का नाम गायब है. अफसरों ने किया... में फोटो आफिस में बैठे सीएमओ का लगाया गया है. लोस प्रभारी बनाए गये पं. सुधाकर पुष्टि कारक खबर दे दी गई है.

राज एक्सप्रेस
औद्योगिक क्षेत्र की परिकल्पना तार-तार ठीक खबर है. शीर्षक में मटेहना की जगह मटेहरा लिखा गया है. अधिकारियों को लेना पड़ेगा अवकाश ठीक खबर है. लेकिन हेडिंग गलत हो गई है. असमंजस में कर्मचारी है तो अधिकारियों को अवकाश क्यों लेना पड़ेगा? छोटी मैडम नहीं मानती बड़ी मैडम की बात रुचिकर
शीर्षक है. दूसरी बार खबर छपी है. इम्पैक्ट नही आया है? अव्यवस्थाओं के बीच ... बगहा स्कूल की खबर में नाम गायब है नवभारत की तरह. देर रात कटते रहे चेक ठीक खबर है.

नवस्वदेश
नारों को तीव्र गति से मिटाता शासकीय कर्मचारी फोटो कैप्शन में तीव्र गति नहीं दिख रही न ही शासकीय कर्मचारी फोटो में मजदूर लगता है. सेंट माइकल में अभिभावकों ने मचाया हंगामा खबर के लिहाज से उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितना दो फोटो के साथ स्पेस दिया गया है. गंदी बस्तियों के सर्वेक्षण में बैठक को फोटो लगाया है. दिखने लगा मंदाकिनी में विस्तारित खबर दी है. आरक्षक की पदोन्नती में ... पदोन्नति होना चाहिये.

देशबन्धु
आचार संहिता के बावजूद सीईओ उचेहरा एवं ग्राम पंचायतों के विज्ञापन प्रकाशित किये हैं. अव्यवस्था से चलायी जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी ... शीर्षक सहित खबर त्रुटिपूर्ण है. शिकायती आवेदन को बिना वाक्य शब्द बदले मैटर चला दिया गया है. नगर दर्पण में छोटी-छोटी खबरे ठीक स्वरूप में दी गई है.

विन्ध्य भारत
जिला पंचायत की बैठक का फोटो संयोजन ठीक नहीं है. सतना सिटी में छात्राओं के फोटो अच्छे लगे हैं. मेडीकल स्टोर से 20 हजार पार .... आचार संहिता लागू, सखती से होगा पालन सब हेडिंग टुकड़ों में लगाने से ठीक नहीं रही है. खोदा पहाड़... अच्छी खबर दी है. सभी लोगों के फोटो लगाने के चक्कर में फोटो फीचर जैसा बन गया है. संयोजन ठीक नहीं है. परीक्षाफल में हुई देरी को लेकर हंगामा... शीर्षक गलत है.

हरिभूमि
अंकसूची को लेकर हंगामा... खबर को परिचर्चा का रूप दे दिया गया है. इतनी बड़ी खबर या मुद्दा नहीं था. प्रेमी युगल को नहीं पकड़ सकी पुलिस .... ठीक खबर है. कार्य में अवरोध पर होगी कार्यवाही साइड शीर्षक अच्छा नहीं लग रहा. अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम शीर्षक का चयन उचित नहीं है. खबर में व्याकरण की अशुद्धियां हैं.

दैनिक जागरण
विविध पृष्ठ 12 में सतना की खबरें भोपाल लन्दर होशियारपुर की खबरों के साथ लगी है. किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार में घटनाक्रम अन्य से अलग प्रकाशित किया है. निर्वाचन नामावली के अनुसार ही जानकारी भेजने के निर्देश शीर्षक खबर के हिसाब से सही नहीं है.

Tuesday, March 3, 2009

3 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
12वीं की परीक्षा शुरू में प्रयुक्त फोटो अत्यंत बड़ी साइज का है. खबर लीड के हिसाब से नहीं थी. होटल में भरहुत की कार्यशाला गरीब तक पहुंचाएं... आधी अधूरी ही सही खबर तो दी गई है. जनपद कार्यालय में शराबी... केवल भास्कर में अच्छी खबर दी गई है. वाटरशेड की गाइड लाइन... संक्षिप्त ठीक खबर है.
आकार लेने लगा मंदाकिनी का सफाई अभियान बेहतरीन फोटो के साथ दी गई खबर है. इन्ट्रो बोर्ड जैसा दिख रहा है. नेताओं से गाड़ियां वापस ... आचार संहिता से जुड़ी अच्छी खबरें दी गई हैं.

नवभारत
अपना शहर में सांस्कृतिक, सामाजिक आध्यात्मिक आयोजन के स्थान पर रामपुर बाघेलान की खबर विकास के लिये... लीड दी गई है. डम्ब शिराड में .... क्लिस्ट शब्दों के बजाय प्रचलित शब्द मूक अभिनय का प्रयोग शीर्षक में उपयुक्त रहता. गुजरे जमाने का चलन... पुराने चलन के आभूषणों पर अच्छी खबर है. कार्य संतोषजनक नहीं तो बाहर का .... अच्छी खबर है. गर्माने लगा सेमेस्टर का मुद्दा... बढ़िया खबर है. संचालक उच्च शिक्षा से बात कर पुष्टिकारक खबर दी है. जिप की टक्कर शीर्षक अशुद्ध है. जीप होना चाहिए. एसपी समेत ९३ पुलिसकर्मियों... ठीक खबर है. बड़ी हो गई है. किसी चैनल में भी यह खबर दिखाई गई है.

राज एक्सप्रेस
पुस्तक घोटाला... राज पड़ताल की एक्सक्लूसिव खबर बनी है. कुपोषित पुनर्वास केन्द्र शीर्षक सही नहीं है. कार्यालय का साइन बोर्ड सा लगता है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मिलेंगे... दुबारा खबर छपी है. कल भी प्रकाशित थी. मीसा बंदियों मानदेय पर लटकी... अच्छी खबर है. हायर सेकेण्डरी की परीक्षा छोटी खबर दी गई है.

नवस्वदेश
जल संग्रहण रक्षा करने में जुट गई जिला पंचायत... खबर अच्छी लेकिन शीर्षक त्रुटिपूर्ण है. जल संग्रहण किया जाता है इसकी रक्षा नहीं. तेंदूपत्ता साख कर्तन हेतु लक्ष्यवार ... शीर्षक के ठीक नीचे फोटो लगाने से गेटअप नहीं बना है. राजेन्द्र सिंह नहीं तो वीणा सिंह ... राजनैतिक अच्छी खबर है. गांव का विकास तभी होगा... में प्रयुक्त फोटो में सफेद गोले के स्पाट भद्दे लग रहे हैं. शंकरलाल सतना लोकसभा के प्रभारी छोटी खबर को नामों को जोड़कर चार कालम में अनावश्यक फैलाया गया है.

दैनिक जागरण
हादसों का सोमवार ... दुर्घटनाओं की सभी खबर जोड़कर एक स्थान पर ठीक दी गई है. सफाई कर्मी की हुई मौत की जांच शुरू... शीर्षक में सफाई कर्मी की मौत की जांच शुरू भी लिखा जा सकता था. शंकरलाल तिवारी प्रभारी नियुक्त ... छोटे स्वरूप की ठीक खबर है. जागरण सिटी में कुश्ती की तारीख ... रोचक खबर दी है. दो नकलची पकड़े गए बड़ी फोटोग्राफ लगाकर स्पेस भरा गया है. नगर निगम की बैठक में प्रयुक्त फोटो भी खबर के लिहाज से बड़ा है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तीन संभागों की बैठक का मात्र फोटो दिया गया है. खबर नदारद है. रिपोर्टर को मेहनत करनी चाहिये थी. जिला पंचायत वाटर शेड की बैठक के तीन-तीन फोटो लगाकर उपकृत किया गया है.

देशबन्धु
सतना नगर कम फोटो के उपयोग से संतुलित है. आधे पेज में सीधी की खबरे दी गई हैं. गलत है. नगर दर्णण में चित्रकूट की खबर लीड दी गई है. मातृभूमि की रक्षा ... दो फोटो सहित ठीक खबर है. सतना की खबरें लीड और ऊपर पृष्ठ पर दी जानी चाहिये थी. आंचलिक में चित्रकूट सहित अन्य क्षेत्रों की खबरें ठीक दी गई है.

हरिभूमि
छात्रावासों से संचालित हो रही राजनीति... लोगों के बयान लेकर अच्छी खबर बनाई है. बज गई रणभेरी ... सामयिक राजनैतिक स्वरूप की अच्छी खबर लिखी है. पकड़े गए नकलची खबर से बड़ा शीर्षक लगाया गया है. मातृभूमि की रक्षा और आतंकवाद... दो फोटो सहित ठीक विज्ञप्ति लगी है. फोकस में सतना की खबरों के साथ कटनी की खबर भी कालम भरने लगाई गई है.

2 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
स्वास्थ्य अधिकारियों के निरीक्षण की खबर का शीर्षक... अच्छा संतोषजनक गड़बड़ी पर नाराजगी उचित शीर्षक नहीं है. कोई सन्देश नहीं दे रहा है. खबर अन्य अखबारों जैसे ही है. कुपोषित बच्चों का बुरा हाल... ठीक खबर है. उद्योगों की कार्यशाला... आयोजन के हिसाब से संक्षिप्त खबर लगी है. राम के चरणचिन्ह खोजने... शीर्षक के उपर मोटी लाइनों में इन्ट्रो समझ से परे है. तहसील में जमा होगी सीमांकन शुल्क जानकारी परक अच्छी खबर है. शांति समिति की बैठक में प्रयुक्त फोटो ठीक नहीं है.

नवभारत
गरीब की साख बचाएं.... सीईओ का साक्षात्कार में केवल विचार दिये है. आदर्श विचारों के साथ अन्य बातें भी रिपोर्टर को देनी चाहिये. होली के पूर्व मजदूरी का .... सिर्फ नवभारत में प्रकाशित उचित खबर है. लाल-पीली बत्तियां मजाक... लिखा तो है लेकिन घुमा फिरा कर. स्वास्थ्य आयुक्त की खबर सम्पूर्णता लिये हुए बेहतर खबर लिखी गई है. शांति समिति की बैठक का फोटो अच्छी गुणवत्ता का नहीं है. ताली बजाकर बाक्स खबर सिर्फ नवभारत में है. दो पुलिसकर्मी बर्खास्त... सिर्फ नवभारत में अच्छी खबर है. विद्युत विभाग की प्रशासनिक पक्ष की खबरे ही ज्यादा लगती है.

राज एक्सप्रेस
सिटी एक्सप्रेस में कमीशन से वेतन... खबर अच्छी है. डीएसपी पाल की बजाय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट का वर्सन लिया जाना चाहिये था. ५ लाख से कम पंचायतों को जारी की गई राशि शीर्षक भ्रामक और त्रुटिपूर्ण है. परीक्षा में अशासकीय शिक्षकों की ड्यूटी अन्य अखबारों में पूर्व में प्रकाशित पुरानी खबर है. २५ लाख की लागत ... में प्रयुक्त फोटो का संयोजन उचित नहीं है. कृषि आधारित उद्योग लगाएं... फोटो की क्वालिटी घटिया हो गई है. जिले की २४० ग्राम पंचायत निर्मल... सरासर झूठ का पुलिंदा शीर्षक है. साक्षात्कार रीवा से लगाया गया है. मंद हुई मंदाकिनी की धार... अत्यंत उम्दा खबर प्रकाशित है.

जागरण
बोर्ड परीक्षाओं का आगाज... अच्छी खबर है. बरदाडीह में प्रवचन सुनती महिला फोटो बड़ा है. प्रेस से मिलिये.... साक्षात्कार ठीक तरीके से दिया है. नस्तियां प्रस्तुत करने... दो पेज में एक साथ प्रकाशित है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से लाभ ... लीड खबर कार्यक्रम के हिसाब से है. लेकिन खबर का अंत अचानक कर दिया गया है. अव्यवस्था देख ... छोटी खबर है. रिपोर्टर मौके पर नहीं पहुंचे थे लगता है. शांति समिति की बैठक दो फोटो अनावश्यक है. फोटो की गुणवत्ता अच्छी है सिटी जागरण पेज आकर्षक है.
विन्ध्य भारत विदाई समारोह के फोटो कैप्शन में एसपी पाराशर की विदाई की गई लगता है. मटके और कण्डे थापती महिला का फोटो कई बार प्रकाशित हो चुकी है. अस्पताल निरीक्षण की खबर फोटो के साथ एक ही स्थान पर देनी थी . सतना सिटी का गेटअप अच्छा नहीं बना है. शांति समिति की फोटो खबर अलग-अलग पृष्ट पर है. खाद्य प्रसंस्करण की खबर में फोटो ज्यादा खबर कम है. शराब बनाने के विवाद ... में प्रयुक्त फोटो ठीक नहीं है.

देशबन्धु
सतना नगर में महिला खेलकूद का समाचार जरूरत से ज्यादा बड़ा है. खबरें फोटो के संयोजन से आकर्षक रूप नहीं दिया गया है. चित्रकूट ८४ कोशीय परिक्रमा को किलोमीटर दिखाया है. फोटो बड़ी है. एनआरसी का औचक निरीक्षण ठीक खबर है.

हरिभूमि
मजदूर की संदिग्ध मौत... अच्छी खबर लिखी गई है. सीईओ की पत्रकार वार्ता का शीर्षक उचित नहीं है. खबर में भी... गरीबों की साख पर शाख का इतना उपयोग किया गया है कि खबर का सन्देश ही स्पष्ट नहीं हो रहा है. जीजा-साले... अच्छी हेडिंग है. फोकस में हमेशा की तरह कालम में कटनी की खबर है.

नवस्वदेश
खाद्य प्रसंस्करण कार्यशाला की पूरी खबर फोटो सहित ठीक प्रकाशित है. सतना जिला का पृष्ठ ३ फोटो के प्रयोग से रुचिकर हुआ है. एड्स के बढ़ते चरण आंकड़े सहित अच्छी खबर है. लेकिन आंकड़ों में घटता चरण है. स्वास्थ्य आयुक्त की खबर भी ठीक है. बिहटा गांव के शीर्षक ... में आधे शीर्षक में बाक्स नहीं लगाना था. स्वास्थ्य आयुक्त के निरीक्षण की फोटो खबर में लगानी थी. सतना शहर की पृष्ठ ५ में रामवन पथ गमन ... और शांति समिति की बैठक बृहद स्वरूप में प्रकाशित की है. नेत्री ममता पाण्डेय की विज्ञप्ति सामयिक मामले की देर से प्रकाशित खबर है. उपकृत करने का प्रयास लगता है. राजेन्द्र सिंह चुनाव नहीं जीत सकते ... अच्छी खबर है. सिर्फ स्वदेश में है.

Sunday, March 1, 2009

1 मार्च के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पांच हजार हैण्डपंप मरम्मत को मोहताज ... आंकड़ो सहित अच्छी खबर है. शीर्षक जरूरत से ज्यादा बड़ा हो गया है. सेमेस्टर सिस्टम से हारे कई बेचारे ... खबर अस्पष्ट है. रिपोर्टर क्या मैसेज देना चाहते थे स्पष्ट नहीं हो रहा है. जनता करे समीक्षा गणेश शीर्षक उचित ढंग की नहीं है. नहीं तो ठप कर देंगे... में नहीं के पहले... लगाना चाहिये. संतों की 84 कोषीय परिक्रमा अच्छी खबर है. पृष्ठ 12 में अध्यात्म के साथ विधिक और अन्य खबरे भी हैं.

नवभारत
महाविद्यालय की गलतियों से दो सौ छात्रों का ... अच्छी खबर दी है. अन्ततः 11 माह बाद... इम्पैक्ट खबर ठीक बनी है. राजस्व मंत्री से मांगे दो तहसील भवन... सतना से लगाई गई है. स्थान का भ्रम पैदा करती है. भोज विवि के भवन का शिलान्यासा ठीक खबर है. चित्रकूट की 84 कोशीय परिक्रमा आंचलिक में दी गई है.

नवस्वदेश
सतना का भोज मुक्त विवि उत्कृष्ट... शीर्षक अनुचित है. मुस्कान रेस्टोरेंट मारपीट की खबर बहुत बड़ी खबर लगाई है. जननी जन्म भूमि सुरक्षा... नही खबर है. सब्जी मण्डी में प्रवेश के लिये गेट पास उम्दा खबर है. हम फर्जी नहीं सब असली हैं संजय शाह का बयान शीर्षक उचित नहीं है, त्रुटिपूर्ण है.

जागरण
सतना जागरण में भाजपा पदाधिकारी ... में महामंत्री को ओव्हरलुक किया गया है. सड़क से उतरकर नाले में घुसी मार्शल बड़ा शीर्षक और फोटो लगाकर स्थान भरा गया है. पशुपतिनाथ मंदिर में मारपीट फोटो लगाकर अनावश्यक खबर का विस्तार किया गया है. सर्वहारा को समर्पित मेरा लेखन अच्छा लेख है. जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बेठक 7 मार्च को और शीर्षक में कल दिया गया है. भोजमुक्त विवि की खबर दो फोटो के साथ पूर्णरूप में लगाई गई है. जगदीश गौतम सेवानिवृत्त ... छोटी खबर को बड़ा किया गया है.

देशबन्धु
पूरे अखबार में सतना की खबर साफ है लगता है सतना कार्यालय में अवकाश था.

हरिभूमि
मैहर सीमेन्ट ने कब्जाई... अच्छी खबर है. शेष विज्ञप्तियां प्रकाशित हैं. खबरों की कमी से नरसिंहपुर की खबरें भी सतना भूमि में लगाई गई है.

विन्ध्य भारत
मुस्कान रेस्टोरेन्ट में हंगामा उचित स्पेश में दी गई खबर है. सांसद के गनमैन ने किया हैण्डपंप पर कब्जा सिर्फ विन्ध्य भारत में प्रकाशित है. भाजपा पदाधिकारियों नें संभाला .... नाम जोड़कर विज्ञप्ति को बड़ा किया गया है. 95 डायलिंग खत्म, एसटीडी शुरू नई और अच्छी खबर है. सियासत में चित्रकूट से प्रकाशित खबर ठीक है. नाम ज्यादा जोड़कर अनावश्यक विस्तार किया है.

28 फरवरी के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
अधिकार नहीं फिर भी जब्त की पालीथिन ... खुलासा करती खबर है. शीर्षक में जप्त को जब्त लिखा गया है. डेटलाइन इन्ट्रों की समाप्ति पर लगाई गई है. पहले होनी चाहिये थी. अमृत्व की प्राप्ति ही मनुष्य का मुख्य हेतु... स्वदेश की तरह बिना पढ़े विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. इसलिये शीर्षक अशुद्ध हो गया है. स्वास्थ्य मेले की खबर विज्ञप्ति के साथ दो बाक्स स्वयं की कोशिश से लगाए गए हैं. सतना नगर का पृष्ठ आखिरी पेज छोटी सी आध्यात्म खबर के साथ विज्ञापनों से भरा गया है.

नवभारत
श्रीराम महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा मे... हरे कृष्ण गोविन्द... में हे बसुदेवा नहीं केवल वासुदेवा होना चाहिये. भागवत कथा का श्रवण करती महिलाएं ... ठीक फोटो नहीं है. प्रभारी मंत्री शुक्ला ने यातायात नगर के निरीक्षण में.. बैठक का फोटो लगा है. स्वास्थ्य मेले की खबर ठीक लिखी गई है. फर्जी चिकित्सक का मौके का फोटो है. डेली रजिस्टर में एडवांस हाजिरी प्रेस नोट को डेवलप कर ठीक बनाया गया है. स्वदेश में भी खबर है लेकिन फोटो नहीं है. महिला आरक्षण का सूची में नहीं हुआ पालन अच्छी खबर है. लड़कियों के साथ पकड़े गए आरोपियों के नाम फिर गायब हैं. ऐसे में खबर का कोई औचित्य नहीं है. अवैधानिक सिंचाई में ... शीर्षक गलत है. सिंचाई वैधानिक या अवैधानिक नहीं होती .

नव स्वदेश
हरियाली महोत्सव ने तोड़ा दम... अच्छी खबर है. जहां मन पड़ा गाड़ दिया तंबू... विगत दिनों भास्कर में छपी खबर को हूबहू उतारा गया है. स्वास्थ्य मेले की व्यापक खबरें लगाई गई हैं. ऐसा लगता है स्वदेश के सारे रिपोर्टर पहुंच गए थे. एक रिपोर्टर तो शायद कलेक्टर को ही कव्हर कर रहे थे. संजय शाह ने
जयनेन्द्र को घर में घुसकर... प्रायोजित खबर लगती है. कृषि उपज मण्डी की बैठक की खबर नदारद है. दो-दो फोटो में कैप्शन भी बड़ी साइज में है. पृष्ठ १२ में अमृत्व की प्राप्ति... अशुद्ध शीर्षक है.

जागरण
सतना जागरण की पेज ३ की खबर मंडी समिति की बैठक में जमकर हंगामा ... फोटो भी लगानी थी. रामवनपथ गमन सृजन यात्रा ... अधूरी खबर है. अयोध्या प्रसाद पर खत्म कर दी गई है. अवैधानिक सिंचाई करते ... प्रेस नोट का हूबहू शीर्षक लगता है. रेलवे पर लगाम लगाना जरूरी... शंभू चरण की विज्ञप्ति में फोटो लगाकर भास्कर की कमी को पूरा किया है. अव्यवस्ता के बीच मरीजों का उपचार स्वास्थ्य मेले की फोटो सहित आकर्षक खबर सिटी पेज में लगाई गई है. संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की फोटो अनावश्यक है. उचित ढंग की भी नहीं है.

देशबन्धु
बाह्य पृष्ठ पर सतना की खबरों का चयन उचित नहीं किया गया. स्वास्थ्य मेले की खबर पूरी तरह निगेटिव हो गई है. शेष पृष्ठ विज्ञप्तियों से भरा गया है.

विन्ध्य भारत
सतना सिटी के पेज के गेटअप में सुधार हुआ है. स्वास्थ्य मेले की खबर तीन फोटो सहित रुचिकर तरीके से दी गई है. सोलह साल बाद भी टीवी नगर बेहाल ... शीर्षक अशुद्ध है. खबर काफी पुरानी है. मार्शल की ठोकर से बाईक सवार घायल अच्छी फोटो नहीं लगाई गई है. विज्ञप्तियां ज्यादा खबरे कम है.

हरिभूमि
स्वास्थ्य मेले की रुचिकर खबर दी गई है. फोटो की गुणवत्ता ठीक नहीं है. भुगतान पर रोक हटे जिला पंचायत सद्स्य को अनावश्यक ज्यादा महत्व देते हुए लीड खबर लगाकर उपकृत करने का प्रयास किया गया है. वार्षिकोत्सव, महिला क्रिकेट और सेवाकार्य जैसी सामाजिक सांस्कृतिक विज्ञप्तियों से पेज भरने के बजाय खबरें ढूढ़कर पेज को भरना चाहिये. सतना के लिये वैसे भी स्थान कम है. ऐसी दशा में ज्यादा खबरें शामिल करने का प्रयास रिपोर्टर को करना चाहिये. मेले में फर्जी डाक्टर .... बाक्स खबर दो जगह लगी है.