यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा मेल है newspostmartem@gmail.com

आपके पास कोई खबर है तो मेल करें newspostmartem@gmail.com आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा.

Thursday, April 30, 2009

24 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
अहरी में लगी आग से मचा हड़कंप... खबर छोटी लेकिन फोटो बढ़िया जीवंत और मौके के हैं. क्राइम की खबरें पेज 2 पर आ गई हैं. मतदान के उत्साह में गर्मी को मात... मतदान की फोटो अच्छी है. लेकिन व्यापक कव्हरेज नहीं है. मशीन सुधारने दौड़ते रहे अधिकारी.... अच्छी खबर है.

नवभारत
पेज 2 और 3 पर मतदान का व्यापक कव्हरेज है. तराई, बिछियन, पिपराछा सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के कव्हरेज के साथ सतना नगर के मतदान की अच्छी खबरें हैं. फोटो भी मौके के हिसाब से बहुतायत में हैं. तीन मतदान केन्द्र की बदली गई ईव्हीएम और 313 केन्द्रों में 5 के बाद भी हुआ मतदान... नई और सिर्फ नवभारत में है. सबसे बढ़िया कव्हरेज नवभारत का रहा.

राज एक्सप्रेस
सिटी एक्सप्रेस में पन्ना लीड पर है. बदइंतजामी के बीच मतदान... गलत शीर्षक है. 1433 मतदान केन्द्रों में 2-3 मतदान केन्द्रों में तकनीकी त्रुटियों से पूरे क्षेत्र की बदइंतजामी बताना गलत है. पूर्वाग्रह से ग्रसित खबर लगती है. भड़की आग आशियाना खाक... पूर्णतः गलत अनुपयुक्त शीर्षक है. खेत में भड़की आग से आशियाना कैसे खाक होगा.. घर में लगी होती तभी सही शीर्षक था. सतना की चुनाव सहित अन्य खबरें बहुत कम है.

हरिभूमि
मतदान 55 फीसदी... मतदान की खबरें इक्कठी देने से अनाकर्षक हुआ है. छोटी-छोटी सब हेडिंग देकर आकर्षक बनाया जा सकता था. झलकियां ठीक हैं. कैमरे की नजर पूरी पट्टी में फोटो लगाने से पेज का गेटअप नहीं आया है.

जागरण
सिटी में 54 फीसदी लोगों ने डाले वोट ... फोटो सहित अच्छा है. समयवार मतदान की टेबल भी ठीक है. सतना शहर में मतदान के कुछ खास नजारे बढ़िया फोटो फीचर है. बगीचे में लगी आग सैकड़ों पेड़ खाक... उपयुक्त शीर्षक है.

नई दुनिया
५२ फीसदी मतदान... प्रतिशत कम बताया गया है. फोटो और खबर अच्छी है. चांदनी अब हो चली बूढ़ी... टाकीजों की खस्ता हालत पर अच्छी खबर है. वोटरों पर रहा डकैतों का खौफ ... अन्य अखबारों से उलट खबर दी है. जबकि बिछियन में बिना भय के मतदान हुआ है. प्रत्याशियों ने यूं किया मतदान.. गणेश सिंह की फोटो दूसरी बार खबर में लगाई गई है. जबकि मतदान करते मुख्य सिटी पृष्ट पर फोटो लगी है.

स्वदेश
पेज 5 पर चुनाव की खबरें 21 प्रत्याशियों का भाग्य ईव्हीएम में कैद फोटो सहित अच्छी खबर है. छुटपुट झड़पों के बीच हुआ मतदान शहर के मतदाता केन्द्रों की गतिविधियां हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की खबर सिर्फ नवभारत में हैं. नहीं मिली नकारात्मक मतदान की अनुमति... खबर गलत लिखी गई है. मतदाता पहचान हस्ताक्षर पर्ची के बाद यदि मत देने से इन्कार करता है तब पीठासीन अधिकारी फार्म भराता है. पहले से नहीं. पेज 3 पर भी मतदान से जुड़ी खबरें हैं.

विन्ध्य भारत
पृष्ठ 12 में लोकतंत्र के पहरेदारों ने ईवीएम में बंद किया फैसला... आकर्षक हेडिंग के साथ खबरें हैं. शेष रीवा जैसी मतदान की खबर सतना की नहीं है. सतना की अन्य खबरें भी कम हैं. विन्ध्य सिटी में रीवा की खबरें हैं.

देशबन्धु
हौले-हौले चलता रहा दिनभर मतदान... फोटो सहित अच्छी खबर है. व्यापारी को बनाया शासकीय कर्मचारी... देशबन्धु की एक्सक्लूसिव खबर है. शेष पृष्ट में भाजपा एवं सपा प्रत्याशी का आभार प्रदर्शन है.

Tuesday, April 28, 2009

23 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
मतदान केन्द्र की अव्यवस्था पर सीएमओ निलंबित अच्छी खबर है. पेज २ प्रत्याशियों की चुनावी खबरों का पोस्टर बना हुआ है. पेज 5 क्राइम की खबरों से भरा है. पेज 16 धार्मिक और आध्यात्मिक खबरों के साथ विज्ञापन से भरा है. सेमेस्टर की दुर्गति शीर्षक सेटिंग ठीक नहीं है. खबर भी पूर्ण नहीं है. बहुत छोटी है. शायद फिलर लगाई गई है.

नवभारत
पेज 3 पर मतदान आज 21 प्रत्याशियों का फैसला... फोटो सहित बढ़िया खबर है. इसके अलावा प्रमुख प्रत्याशियों की चुनावी खबरें है. पेज 5 पर क्राइम की दो तीन खबरें हैं. प्रभारी सीएमओ निलंबित ... ठीक खबर है. लेकिन भास्कर में स्पष्ट रूप से दोनो तरफ की संतुलित खबर दी है जबकि नवभारत की एक पक्षीय हो गई है.

राज एक्सप्रेस
जनार्दन का दिन आज... गलत शीर्षक है. जनता जनार्दन होना चाहिये. समीकरण बन रहे में कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई गयी है. वहीं इसी के नीचे गणेश को जिताने हुए मुखर स्वर... भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व वातावरण बताया गया है. पृष्ठ 20 शिक्षा परिशिष्ट विज्ञापन है. चुनाव में गये डाक्टर मरीज परेशान... सभी व्यवस्थाएं प्रभावित हैं, चुनाव में तो होता ही है. खबर क्या है. 19 लाख खर्च के बाद भी नसीब नहीं 24 घंटे बिजली... अच्छी खबर है.

जागरण
डेढ़ माह में सवा लाख लोगों से हाथ मिलाए गणेश सिंह ... गणेश सिंह को उपकृत करती खबर है. ऐसा लगता है रिपोर्टर साथ में रहते हुए गांवों और लोगों की गिनती कर रहे थे. स्टार प्रचार बने में पीछे रहा सतना... और आज चुना जाएगा सतना का सांसद... अच्छी खबर दी है.

नई दुनिया
सतना पेज में आंखों में कटी रात ... मतदान केन्द्रों की स्थिति की अच्छी खबरें हैं. सात यूनिट का ब्लड बैंक भी ठीक है. चुनाव ब्रीफ का कालम अच्छा है. लू से बचने रखे ख्याल ... मौसम के अनुसार कालम अच्छा है. वोट से देंगे मतदाता जवाब... , औरंगजेब हुआ था नतमस्तक..., चित्रकूट के बालाजी मंदिर पर अच्छी स्टोरी है. न मानदेय मिला न व्यवस्था... मतदान कर्मियों की पीड़ा पर अच्छा राउण्डअप है.

हरिभूमि
मतदान आज चप्पे चप्पे पर सुरक्षा... बढ़िया खबर बनाई है. क्राइम की दो खबरें ठीक हैं. मिशन दिल्ली में... दिल्ली की दौड़ में प्रत्याशियों ने बहाया पसीना... चार प्रमुख प्रत्याशियों की खबरें दी हैं.

स्वदेश
12 लाख 5 हजार 485 मतदाता डालेंगे वोट... आकर्षक साज सज्जा के साथ है. युवक ने कुंआ में कूद कर दी जान... अच्छी खबर है. चुनावी खबरों के अलावा भी कई क्षेत्रों की खबर आज दी है. पृष्ठ 5 प्रत्याशियों का रंगीन चुनावी पोस्टर है.

विन्ध्य भारत
ड्यूटी में कोताही बरतने पर सीएमओ निलंबित ... ठीक खबर है. मतदाता अफवाह में नहीं आएं... इसी में जोड़ दी गई है. पृष्ट 10 प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है. पृष्ठ 8 में साइकिल पंजा हाथी छोड़... भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खबर बनाई गई है. सामग्री वितरण और मतदान तैयारी की फोटो सहित अच्छी खबर है. विन्ध्य सिटी में रीवा और सीधी की खबरें दी है.

देशबन्धु
किसानों को दिया जा रहा है गेहूं का कम दाम... ठीक खबर है. सतना आंचलिक में व्यौहारी सिंगरौली और कटनी की खबरें दी है. पृष्ठ 12 पर सतना की खबरें नहीं है. प्रत्याशियों के विज्ञापन जरूर हैं.

22 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पृष्ट 2 पर मुख्यमंत्री का रोड शो का अभूतपूर्व स्वागत... विज्ञप्ति फोटो सहित प्रकाशित लगी है. ग्रामीण क्षेत्रों के 1087 मतदान दल हुए रवाना... फोटो सहित ठीक खबर है. पेज 3 पर प्रशासन की पत्रकार वार्ता है. प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर पृष्ठ 4 पर आ गया है. चुनावी शोर थमा, सिर्फ गुपचुप होगा प्रचार... ठीक खबर है.

नवभारत
जिले के 43 अतिसंवेदनशील केन्द्रों में होगी... पत्रकार वार्ता फोटो सहित अच्छी लगी है. चुनाव में बदइंतजामी 80 कर्मचारी ड्यूटी से बाहर... अच्छी खबर है. पृष्ठ 3 में प्रत्याशियों की चुनावी खबरें हैं. लेकिन रंगीन संयोजन से पृष्ठ आकर्षक बना है. गणेश के लिये सड़क पर उतरे शिवराज अच्छा कव्हरेज है. लेकिन फोटो सही नहीं है. सुखलाल की खबर पृष्ट 5 पर लगी है.

राज एक्सप्रेस
सिटी में वोट के लिये बांटे वोटरों को नोट... मनगढ़न्त खबर लगती है. विधानसभा चुनाव में नोट बटने की खबर को कयास लगाकर लोकसभा में भी रंग दिया है. किसी व्यक्ति या वास्तविक स्थान का नाम नहीं है. शिव के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब... तीन तीन फोटो के साथ हू-ब-हू विज्ञप्ति छापी है. चश्मा पत्र में हुआ मुफ्त विज्ञापन... ठीक है. रेलवे की भूल बनी मुसीबत... ठीक खबर है.

जागरण
सिटी पेज में बढ़िया फोटो के साथ गणेश सिंह के समर्थन में शिवराज सड़क पर ... खबर है. अब घर-घर प्रचार की बारी... अच्छी खबर है. पेज 3 पर अर्जुन सिंह के साथ प्रत्याशी की फोटो है. बड़ी हो गई है. अधिकारियों के दबाव में जांच... रिपोर्टर की खुन्नस नजर आने लगी है. अब उन्हे सीएमओ पर भी भरोसा नहीं दिखता तो क्या रिपोर्टर कलेक्टर से स्वयं जांच कराएंगे? मुफ्तखोर निकाल देते है डीएमयू की हवा... ठीक खबर है. पेज 3 काग्रेस प्रत्याशी का चुनावी पोस्टर है.

स्वदेश
ग्रामीण क्षेत्रों के 1087 मतदान दल हुए रवाना... वितरण की अच्छी फोटो सहित खबर है. चिकित्सक गए चुनाव ड्यूटी... हमेशा चुनाव में जाते हैं सभी कर्मचारी तो नई खबर क्या है. रोड शो में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत... दो फोटो सहित अच्छी खबर है. पेज 5 प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है.

हरिभूमि
बहुमत के बाद भी उपेक्षित रहा ब्राह्मण... राजनैतिक जातीय समीकरण ठीक है. नेहरू परिवार के रसोईया थे शिवदत्त... नई और एक्सक्लूसिव है. सड़क हादसे में शिक्षक घायल फोटो सहित अच्छी है. थम गया चुनावी शोर और चिलचिलाती धूप में घूमे मुख्यमंत्री... ठीक खबर है. मिशन दिल्ली में सतना के प्रमुख प्रत्याशियों का साक्षात्कार बढ़िया है. लेकिन चतुष्कोणीय मुकाबले का बसपा प्रत्याशी का साक्षात्कार नहीं है.

विन्ध्यभारत
पृष्ट 12 भाजपा प्रत्याशी का चुनावी विज्ञापन पोस्टर है. आधा पेज सीधी के लिये है. पृष्ठ 10 पर प्रत्याशियों की चुनावी खबरें है. जनता की निगाहों में लोकप्रिय और सीएं के रोड शो की दो जगह एक जैसी फोटो लगाकर विज्ञापन की पूरी कीमत दी है. फूलों से भर गई सड़क... अतिरंजित है. विन्ध्य सिटी में शहडोल और रीवा की राजनीतिक खबरें दी है.

नई दुनिया
शहर की सड़कों पर घूमें सीएम... छोटी-छोटी झलकियों के साथ अच्छी खबर है. फोटो सही नहीं है. सड़कों पर गायब थी सुरक्षा... चुनाव के समय तो यह होना ही था. कोई नई खबर नहीं है. अर्जुन सिंह की जयंती नटराजन को मैं नहीं देता महत्व... एक्सक्लूसिव है. पेज 15 पर भी सतना की खबरें अच्छी है.

Sunday, April 26, 2009

21 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पेज क्रमांक 2 पर फुल पेज विज्ञापन होने से लोकसभा प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर पेज 3 पर है. सुधीर, गणेश, राजाराम के अलावा बल्लभाचार्य को भी जगह मिल सकी है. पेज 5 क्राइम को समर्पित है. निमंत्रण देने जा रहा ... बहुत बड़ी हेडिंग है. चोरी की बिजली से रोशन... अच्छी खबर है लेकिन पुरानी है.
नवभारत
चुनाव ने बढ़ा दी बेटी विदा करने... और कोटवारों के कोटे में ... अच्छी खबरे हैं. जिले में बनाए गए चवालीस पर्दानशीन... नई और सिर्फ नवभारत में है. प्रत्याशियों की चुनावी खबरें पेज 3 पर हैं. बरसने लगा आसमानी कहर... मौसम पर ठीक खबर है.

राज एक्सप्रेस
मत संग्राम में सतना गायब है. साढ़े चार हजार पुलिस कर्मी ... अच्छी खबर है. परिवहन कर्मियों ने मांगा मताधिकार... ठीक खबर है. सतना से लिखी खबर में पूरे प्रदेश के डेढ़ लाख परिवहन कर्मियों का आंकड़ा दिया है. हेल्थ इंस्पेक्टर के घर चोरी... ठीक खबर है. एक ही तरह के दो फोटो अनावश्यक दिये हैं. गरीबों के हक पर पड़ा डाका... गरीबी रेखा की विसंगतियों की खबर है. लेकिन शीर्षक में उद्देश्यों से भटक गई योजना लिखा है. प्रत्याशियों की पेड न्यूज पृष्ठ 14 पर दी है.

जागरण
मैहर में सभा को संबोधित नहीं कर पाए सीएम... जागरण में अच्छी खबर है. सूखी नदियां बनी कमाई का जरिया... राज एक्सप्रेस में गत दिनों हू-ब-हू हेडिंग है. सूचना के लिये लगे साढ़े 16 सौ कर्मचारी... चुनाव की बढ़िया नई खबर है. उम्मीदवारों का सिरदर्द ... मौसम की ठीक खबर है. सीमा के प्रहरी चुनाव में अच्छा फोटो कैप्शन है.

हरिभूमि
स्वास्थ्य निरीक्षक के घर लाखों की चोरी बड़े आकार का शीर्षक है. गणित बिगाड़ने में जुटी गर्मी... और एचआईव्ही... ठीक खबर है. प्रत्याशियों की चुनावी खबरें पृष्ठ 14 पर हैं.

स्वदेश
यात्री वाहन जब्त... ठीक खबर है. लेकिन अन्य की तुलना में एक दिन लेट है. सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च... फोटो स्टेशन की है. चुनाव के लिये भवन मिल गे सुविदा नदारद ... अच्छी खबर है. सतना शहर पृष्ट 5 तीन प्रमुख प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है.

विन्ध्य भारत
धवारी में ढाई लाख की चोरी... फोटो सहित अच्छी खबर है. पृष्ठ 10 पर प्रत्याशियों की चुनावी खबरें हैं. पृष्ट 9 पर प्रशासन की चुनावी विज्ञप्तियां प्रकाशित की गई हैं. विन्ध्य सिटी में रीवा पन्ना चित्रकूट की खबरों के बीच पटना की भी चुनावी खबरें हैं.

देशबन्धु
सरकार बनाने से वंचित हो गए हम... जल्दबाजी का शीर्षक है. 20 को मतदान नहीं होना है. सतना नगर के पेज ३ में प्रत्याशियों एवं प्रशासन की विज्ञप्तियां है. तड़पती युवती को चिकित्सक ने बताया चोटहीन... अच्छी खबर है.

20 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
12 लाख मतदाता चुनेंगे सांसद... बेहतर गेटअप के साथ खबर दी है. पेज 2 प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर बना हुआ है जिसमें ईसावस्यम कांग्रेस के प्रत्याशी को भी जगह मिली है. अखबार देखकर यही लगता है कि सिर्फ गणेश, राजाराम, सुधीर ही लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. पांचवी से आठवीं के लिये नई शिक्षण पद्धति... खबर से बड़ी हेडिंग और उसी तरह इन्ट्रो दिया है. मझगवां के जंगल में लगी आग... और बसें चुनाव में फंसी... ठीक खबर है.

नवभारत
आम लोगों की पहुंच से दूर हुआ आम... प्रयुक्त फोटो में भी आम स्पष्ट नहीं है. चुनाव के लिये वाहनों की धरपकड़... फोटो सहित बेहतरीन खबर है. मिडिल स्कूल में अब नई शिक्षण प्रणाली... भास्कर से विस्तृत खबर है. कलेक्टर ने सीईओ व एसडीओ ... दैनिक जागरण में पहले छपी खबर हूबहू लगाई है. सिर्फ शीर्षक बदला है. आयोग ने कहा- एक दिन में भेजो... अस्पष्ट खबर है. पहले लिखा है 21,22 को भेजे जाने की तैयारी पर विराम लग गया है. और फिर लिखा है कि 21 और 22 को ही भेजी जाएंगी. गाइड के रुप
में काम करेंगे पटवारी... नई बात नहीं है. हमेशा ऐसा होता है.

राज एक्सप्रेस
खंडित हो रही धरोहरें... राज एक्सप्रेस में हाल में ही छपी खबर फिर लगी है. अनफिट चालक चला रहे सुपर फास्ट ट्रेन... नई खबर है. सिटी एक्सप्रेस में दो सड़क हादसे लीड हैं. और आधा पेज विज्ञापन से भरा है. प्रत्याशियों की चुनावी खबरें पृष्ट 14 पर हैं. नहीं हुई प्रतियोगिताएं... इतनी बड़ी खबर नहीं है. 84 लाख के यात्रा भत्ता का हिसाब नहीं... खबर अच्छी है. शीर्षक अनुपयुक्त है. गेहूं खरीदी की खबर ठीक है.

जागरण
बदले गए जांच अधिकारी... खबर में लिखा है कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी गंभीर हो गए है और सिटी मजिस्ट्रेट से जांच हटाकर सीएमओ को दे दी है. क्या सिटी मजिस्ट्रेट से सीएमओ ज्यादा गंभीर है. एक दिन में जांच अधिकारी बदलना संदेहजनक लगता है. बसों की धरपकड़ तेज... अच्छा समाचार है. उद्यान विभाग का लिपिक निलंबित सिर्फ जागरण में है.

स्वदेश
मतदान केन्द्रों पर सशस्त्र लेकर जाने पर ... शीर्षक गलत है. सशस्त्र जाने पर या शस्त्र लेकर जाने पर होना था. खूब सराहा लोगों ने पृथ्वी भाई के नुक्कड़ नाटक ... प्रायोजित है. पृष्ट 5 सतना शहर प्रत्याशियों की चुनावी खबरों का पोस्टर है.

हरिभूमि
सूमो-जीप में भिड़न्त... ठीक खबर है. मतदाताओं को कर रहे जागरुक... बड़े फोटो के साथ बड़ी खबर है. प्रायोजित खबर उतनी महत्वपूर्ण नहीं. पति के कातिल को सजा... बढ़िया खबर है. अधिगृहण वाहनों का अच्छा कैप्शन है.

विन्ध्य भारत
पेज 14 प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है. ढूढ़ते रह जाओगे जुगलाल... ठीक खबर है. विन्ध्य सिटी में ग्वालियर, कोलकाता, वठिंडा की चुनावी खबरें है.

देशबन्धु
वाहनों के अधिग्रहण से यात्री परेशान... फोटो सहित अच्छी खबर है. मां की चुनावी व्यस्तता से ... पुत्री की आत्महत्या को चुनाव से जोड़ा गया है. महिलाओं की ड्यूटी चुनाव में नहीं है. पृष्ट 12 पर सतना की ज्यादा खबरें हैं. तेरह साल बाद चुनाव कर्मियों के मानदेय में हुआ इजाफा... अच्छी खबर लिखी है.

नई दुनिया
आठ माह चलता है तबाही का खेल... हीरा खदान माफिया पर दूसरा एपीसोड है. खबर पुरानी है. नए कलेवर में दी जा रही है. यह जरूर है अभी प्रशासन यह नहीं स्वीकार करता है कि इस क्षेत्र में हीरे की खुदाई चल रही है. यदि यह स्वीकार कराने में रिपोर्टर सफल हो जाते हैं तो यह उनकी सफल इम्पैक्ट स्टोरी हो सकती है. बसें जब्त कैसे जायें यात्री... अच्छी है. एक सप्ताह में भर जाएंगे गेहूं के गोदाम... और आग ने मजबूर किया हाथ फैलाने को भी ठीक है. सतना के पृष्ट 16 पर सजना है मुझे सजना के
लिये... आकर्षक खबर है. शादी ब्याह के मौसम के लिहाज से अनुकूल है लेकिन खबर महानगरीय पुट लिये है. यहां का टच नहीं आ पा रहा है.

19 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पेज २ लोकसभा प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है. वन्य प्राणियों का शिकार रोकने गुप्तचर व्यवस्था ... भोपाल की खबर सतना विशेष पर है. लोहरौरा के आठ घर जले... फोटो सहित ठीक खबर है. बलात्कार की शिकार ... उपयुक्त फोटो सहित संक्षिप्त खबर ठीक है. शिवराज और अमर सिंह की सभाएं... फोटो सहित उपयुक्त हैं. स्टार प्रचारकों का अपूर्ण व्याय लेखा प्रस्तुत... आकर्षक गेटअप के साथ है. सिटी भास्कर में तरक्की के किस पड़ाव पर ... अच्छी है.

नवभारत
सभागंज और लोहरौरा में 9 परिवारों के घर... बढ़िया फोटो सहित खबर है. जिले को मिल सकता है काल सेन्टर... और शिकायत पर कोलगवां पटवारी... अच्छी नई खबरें है. बेलेट में पहले भाजपा... जागरण में कल लग चुकी है. एक बैलेट के 16 प्रत्याशियों का फोटो देना था किन्तु 14 ही हैं. लोगों को छांव की दरकार... और जगतदेव तालाब का हाल ... फोटो सहित बढ़िया है. पेज 3 में चिकित्सा परिशिष्ट होने से प्रत्याशियों की चुनावी खबरें पेज १४ पर हैं. कुछ पृष्ठों से पेजिंग गायब है.

राज एक्सप्रेस
विवाह में पड़ रही महंगाई... और होटल व्यवसाई ने लगाई ... फोटो सहित ठीक खबरें है. शहर में बढ़ रहा नकाबपोश का क्रेज और मच्छर मार दवाईयों का उपयोग खतरनाक... बढ़िया खबर है. अवकाश के लिये .... ठीक है. भगवान भरोसे जंगल ... अच्छी खबर है. मतसंग्राम में सतना गायब है.

हरिभूमि
राजाराम लाएंगे रामराज... और युवक ने फांसी लगाई... अच्छी खबर है. तपन बढ़ी फोटो कैप्शन अच्छा है. बसपा प्रत्याशी के पुत्र और समर्थकों ने की मीडिया दफ्तर में तोड़फोड़ ... अखबार के दफ्तर में हमले की खबर सिर्फ हरिभूमि में ही क्यों दी गई है. खुद राज एक्सप्रेस ने अपने अखबार में जिक्र तक नहीं किया है.

जागरण
लापता नाबालिग किशोरी मिली... अच्छी फोटो सहित खबर है. सिटी में 2 नम्बर की बटन दबाना मामू... समाजवादी पार्टी की चुनावी सभा का विस्तृत कव्हरेज है. पुराने कांग्रेसी गढ़ में अब भाजपा का दबदबा... राजनीतिक डायरी है. भाजपा, बसपा, कांग्रेस प्रत्याशियों को नोटिस... ठीक खबर है. हवाई पट्टी की सभा का पंडाल में बैठे लोगों की फोटो बढ़िया है.

स्वदेश
लाखों रुपये की पुस्तकें जाएंगी बेकार... अच्छी खबर है. सपा स्टार प्रचारकों की झलकियां बढ़िया है. सतना शहर का पेज 5 प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है. शिवराज और अमर सिंह की सभा के फोटो मुख पृष्ट पर लगाए गए हैं. खबर भी मुख पृष्ट पर है.

विन्ध्य भारत
पृष्ठ 10 सतना शहर चुनावी खबरों से भरा है. सतना की खबरें पृष्ट 4 पर भी हैं. लेकिन आंचलिक जैसा पृष्ठ है.

देशबन्धु
आखिरी खंदक की लड़ाई में जुटे प्रत्याशी... राजनैतिक सामयिक खबर है. शेष चुनाव के प्रत्याशियों की खबर है. राजाराम को जिताने से आएगा रामराज्य... अमर सिंह की सभा मुख पृष्ट पर है. फोटो की क्वालिटी घटिया है.

Tuesday, April 21, 2009

मीडिया दफ्तर में तोड़फोड़ : प्रेस क्लब मौन

पत्रकार जगत में सभी मीडिया बन्धुओं का हितैषी एकता के सूत्र में बांधने और पत्रकारिता के उज्जवल भविष्य के लिये प्रतिबद्ध प्रेस क्लब सतना राज एक्सप्रेस के दफ्तर पर एक प्रत्याशी के पुत्र और समर्थकों के तथाकथित उपद्रव और तोड़फोड़ के मामले में खामोश क्यों है? यह सवाल मीडिया गलियारों में प्रासंगिक बना हुआ है. और तो और राज एक्सप्रेस के दफ्तर में हुए हमले की खबर खुद राज एक्सप्रेस में नहीं छपती. हालांकि उनके द्वारा पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई गई है किन्तु यह खबर सतना में आ रहे एक मात्र अखबार हरिभूमि में ही लगी है शेष में नहीं. यह सवाल भी प्रेसक्लब के औचित्य पर प्रश्न चिन्ह लगाता है. इम मामले में न तो प्रेस क्लब में कोई चर्चा हुई न ही क्लब की ओर से कोई विज्ञप्ति भेजी गई. उपद्रव के कारण चाहे जो रहे हों लेकिन मीडिया राजनैतिक टिप्पणियां, समीक्षाएं अपने विचार से छापने के लिये स्वतंत्र है. निजी स्वार्थ और आपसी संबंधों के खराब होने के डर से मीडिया जगत में रहस्यमय चुप्पी आम पाठकों के मन में सवाल पैदा करते हैं.
हालांकि प्रत्याशी की ओर से अपने बचाव में घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षकों को दो पत्रकारों द्वारा मर्यादाहीन समाचार लगाने और पैसा लेने के लिये ब्लैक मेलिंग करने के आरोप की शिकायत दर्ज कराई है.

Monday, April 20, 2009

पेड न्यूज का खेल - क्या कर लेगा आयोग?

लोकतंत्र के महापर्व आम चुनाव अखबार और इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनलों के लिये रेवेन्यू सीजन बनता जा रहा है. आजकल अखबारों में सीधे विज्ञापन नहीं छपते बल्कि कालम सेंमी. के हिसाब से प्रचार की खबरें छपती हैं. प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों को देखे तो एक से दो पृष्ठ पूरा का पूरा प्रत्याशियों के चुनावी पोस्टर की तरह महसूस होता है.
उम्मीदवारों से अखबारों के मालिकान के निर्देश पर स्थानीय प्रमुख 'डील' करते हैं. प्रत्याशी भी चुनाव खर्च कम करने के लिये पत्रकारों को मोटी रकम देकर विज्ञापन की जगह चुनाव पेज पर पाजीटिव खबर छपवाने में सुविधा महसूस करते हैं. इन खबरों में दाता प्रत्याशी को मजबूत और विजय के करीब बताने की कोशिश होती है जबकि पैसा नहीं देने या डील नहीं करने वाले उम्मीदवार को कमजोर या मैदान से बाहर बता दिया जाता है.
ऐसे माहौल में अखबार और इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनलों से जनसरोकार वाली पत्रकारिता की उम्मीद करना बेमानी है. क्योंकि उनका ध्यान खबर और पत्रकारिता से नहीं पेड न्यूज से आने वाली कमाई पर रहता है. भारत निर्वाचन आयोग का ध्यान अभी शायद इस ओर नहीं गया है. हो सकता है चुनाव आयोग के समक्ष ऐसी बात आने पर आगामी समय में कोई दिशा निर्देश जारी कर इस परम्परा पर लगाम लगाये और विज्ञापन तथा पेड न्यूज में समानता ढढ़ने का प्रयास करे.

18 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पेज 2 में फुल पेज विज्ञापन होने से चुनावी पोस्टर पेज 3 में आ गया है. चुनाव में गड़बड़ी फैलाने... और वनभूमि में संचालित है... अच्छी खबरे हैं. विक्षिप्त कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से मुक्त.... नई खबर है.

नवभारत
कलेक्टर सभाकक्ष में स्टैण्डिंग समिति की बैठक कैप्शन दिया है जबकि फोटो जोनल और सेक्टर के थे. स्टैण्डिंग कमेटी में इतने लोग नहीं रहते हैं. मजदूरी पाने मजदूरों को बहाना पड़ रहा है... अच्छी खबर है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सीईओ मझगवां अच्छी खबर है.

राज एक्सप्रेस
मतसंग्राम में लोकसभा क्षेत्र सतना 9 के सभी तथ्यों एवं विगत चुनाव की सामग्री को शामिल कर अच्छी समीक्षात्मक लेख है. लेकिन हाथी मैदान से बाहर कैसे हो गया यह नहीं समझा पाए. नौबत आने पर गोली मार दो... आई जी की बैठक का विस्फोटक शीर्षक है. सिटी एक्सप्रेस में दमोह की खबर लीड पर है. सूखती नदी बनी कमाई का जरिया... खबर अच्छी है लेकिन शीर्षक में कमाई का जरिया नहीं बल्कि रोजी रोटी का जरिया होना था. सिटी स्केन की वारंटी समाप्त में ... मशीन की वारंटी समाप्त होना चाहिये था.

नई दुनिया
सतना में अर्से पूर्व खोले गए नये दुनिया जबलपुर संस्करण के दफ्तर और लम्बे इंतजार के बाद सतना में नई दुनिया के पदार्पण की तिथियां पर तिथियां घोषित होने के बाद 18 अप्रेल को सतना में अखबार के साथ 4 पेज की टुकडी बांटी गई. जिसमें सुप्रभात विन्ध्य प्रदेश में ये है सतना की विकास यात्रा का फीचर प्रकाशित है. सतना की उत्पत्ति में 1967-68 में इलाहाबाद-जबलपुर के बीच रेल परिवहन बताया गया है. जबकि रेल यातायात स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व से ही संचालित था. या तो तथ्य गलत है या मिस प्रिन्ट हुआ है.

हरिभूमि
सुरक्षा से बेपरवाह स्कूल... अच्छी खबर है. बैग से उड़ाए साढ़े 6 लाख भी ठीक है. प्रत्याशियों की चुनावी खबरें पृष्ठ 14 पर भी हैं.

जागरण
मझगवां सीईओ हटाए गए और रातोरात फाड़ दिया उपस्थिति रजिस्टर... अच्छी खबरे हैं. डकैतों ने सड़क ठेकेदार से मांगे... बढ़िया खबर है. दिल को सकून ... रुचिकर फोटो है. शारदा ग्रामीण बैंक में ढ़ाई लाख नए खातों ने ... फोटो सहित अच्छी खबर है. जबलपुर के व्यवसायी की अटैची उड़ाया... शीर्षक त्रुटिपूर्ण है.
स्वदेश
137 बोरा कापियां भोपाल भेजी गईं... सिर्फ नवस्वदेश में है. मतदाताओं को लुभाने पर दर्ज ... में फोटो दूसरी बैठक का लगा है. पृष्ठ 5 सतना शहर का पेज प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है.

विन्ध्य भारत
सतना शहर पेज 8 पर बिना अनुमति झण्डे उतारती पुलिस... अच्छा फोटो कैप्शन है. नवागत आईजी ने लिया चुनाव... अच्छी खबर है. पृष्ठ 10 सतना के लोस प्रत्याशियों का चुनावी पोस्टर है. लहरों पर सवार प्रत्याशी... रुचिकर समीक्षा है. सुधीर की उंगली उठी और काम तमाम... अच्छी खबर है. विन्ध्य सिटी में बिहार, उ.प्र., जयपुर की खबरे लगी हैं.

देशबन्धु
बसपा का प्रचार नहीं करने वालों को जेल ? उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों की खबर सतना से लगी है. शीर्षक भ्रम पैदा करता है. धीरे-धीरे खिसक रही बसपा की जमीन... राजनीतिक खबर है. राज एक्सप्रेस से मिलती जुलती है. आंचलिक में सतना की ठीक खबरे हैं.

Sunday, April 19, 2009

17 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पृष्ठ क्रमांक 2 लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की खबरो का पोस्टर स्वरूप है जो पत्रकारिता के मानदण्डों के विपरीत पाठक पर थोपा जा रहा है. यह अति की स्थिति है. नगर निगम की व्यवस्था चरमराई ... अच्छी खबर है. पृष्ठ 5 क्राइम खबरों को समर्पित है. नुक्कड़ नाटकों के जरिये वोट की अपील... नुक्कड़ नाटक जिले में कहां हो रहे हैं, यह नहीं बताया गया है. शायद खबर कही और से ली गई है. सिटी भास्कर में विन्ध्य में देवी साधना के शक्तिपीठ... बढ़िया फीचर है.

नवभारत
4 की जगह 5 कर्मचारी तैनात... और जिला अस्पताल की निगरानी... अच्छी और नई खबरें हैं. वार्ड में मरीजों को बेची जा रही ... भास्कर में पहल छप चुकी है. कलर पेज 3 अच्छी साज सज्जा युक्त है. फीस कार्ड में मद न दर्शाने पर .... एक्सक्लूसिव है. देश को संकट से उबारने ... गणेश सिंह के जनसंपर्क समाचार में सुषमा स्वराज का भी फोटो लगा है. निर्वाचन व्यय में भाजपा... और ईव्हीएम में लगाए गए बैलेट पेपर ... ठीक है. लेकिन ईवीएम का फोटो जागरण में अच्छा है.

राज एक्सप्रेस
मत संग्राम में असली बसपा कौन? फोटो में 10-15लोगों की रैली ने बसपा की हवा कैसे निकाल दी? बसपा प्रत्याशी से खुन्नस निकालती खबर है. प्रत्याशियों के खिलाफ धारा 188 की कार्यवाही ठीक है. सुषमा स्वराज की सभा की खास-खास कालम में झलकियां ठीक है. अस्पताल के तीन लाल ... बढ़िया खबर है. रिक्शे में ले जाया गया... बढ़िया फोटो के साथ खबर है.

जागरण
सतना जागरण भाजपा, बसपा और सपा प्रत्याशियों की चुनावी खबर से भरा है. बीच में दौरा अधूरा छोड़ अर्जुन वापस... सिर्फ जागरण में खबर है. बढ़िया एक्सक्लूसिव खबर है. मशीन में सबसे पहले गणेश का नाम... बढ़िया फोटो है ईवीएम की. एक तरफ आचार संहिता... ठीक खबर है. मस्टर पर रखे क र्मचारी रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं बनाते इसलिये लगता है नियुक्ति की है. जरूर कोई बात है. विधायक और प्रत्याशी का फोटो बढ़िया है. प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे की खबर जागरण में भी है.

हरिभूमि
सावधान... प्रत्याशियों को घूर रही तीसरी आंख... रुचिकर शीर्षक से खबर आकर्षक हुई है. आंखों में मिर्ची झोंक कर ... शीर्षक त्रुटिपूर्ण है. निःस्वार्थ सेवा की शपथ ली... उपकृत करने वाली फोटो सहित खबर है. उछल रहे जूतों ने प्रत्याशियों ... अच्छी खबर है. पृष्ठ 14 में प्रत्याशियों की चुनावी खबरे हैं.

विन्ध्य भारत
खलिहान में आग भड़की... मौके का जीवंत फोटो है. पृष्ठ 10 कलर प्रत्याशियों की खबरों से भरा है. सतना संसदीय क्षेत्र में चारों के बीच घमासान... अच्छी डायरी है. मतदान के पहले की खामोशी... मिलती जुलती खबर है. एक ही तरह की खबर एक साथ नहीं होनी थी. भाजश चुनाव से दूर... अच्छी है.

स्वदेश
पारा 41 के पार... मौसम पर फोटो सहित ठीक खबर है. सांसद और विधायक के फोटो यहां भी है. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन... फोटो सहित खबर दी है. हास्य नुक्कड़ नाटक की विज्ञप्ति यहां भी लगी है. बीस तक चलेगा पुस्तक मेला... स्वदेश में अच्छी खबर है. खलिहान में आग की जीवन्त फोटो लगी है. सतना शहर पृष्ठ 5 चुनावी पोस्टर है.

देशबन्धु
सतना नगर के पृष्ठ 3 पर चुनावी खबरें हैं. प्रेक्षकों ने दी आयोग को जानकारी... गलत शीर्षक है. 57 अनावेदक प्रत्येक सोमवार... हेडिंग सही नहीं है. सतना आंचलिक में शहडोल, व्यौहारी, कटनी की खबरे है. पृष्ठ 12 पर सपा प्रत्याशी की चुनावी खबरें हैं.

16 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
पृष्ठ क्रमांक 2 लोकसभा प्रत्याशियों की खबरें चुनावी विज्ञापन परिशिष्ट की तरह दी है. पृष्ट क्रमांक 3 भी चुनावी खबरें प्रत्याशियों की है. पृष्ट 5 पर क्राइम की खबरें दी गई है. सीसी कैमरे में कैद हो गया मोबाइल चोर... फोटो सहित अच्छी खबर है. पृष्ट 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष की खबरें पूरे पेज पर हैं. टी शर्ट पहनकर आये... अतिरंजित और अविश्वसनीय लगती है.

नवभारत
धधकने लगा सूरज 41 के पार पहुंचा पारा... फोटो सहित अच्छी खबर लिखी गई है. नौकरी छोड़ चुके कर्मचारी की निर्वाचन में लगी ड्यूटी... नई खबर है. मुख्यमंत्री से मिलने वाले आज भी सुना रहे अनुभव... पुरानी खबर अनावश्यक दी गई है. मोबाइल दुकान... फोटो अस्पष्ट है. निलंबित किये गये आठ कर्मचारी ... चुनाव की ताजी खबर है. संदिग्ध परिस्थिति ... रीवा की खबर सतना में ली गई है.

राज एक्सप्रेस
मतसंग्राम में भितरघातियों से घिरा हाथी... शायद डील नहीं हो पाने से हाथी लगातार कमजोर होता जा रहा है. सतना पहुंचे दिग्गज, डकैत सक्रिय... दो खबरों की हेडिंग एक करने से शीर्षक अनर्थ हो रहा है. वहीं इन्ट्रों में अर्जुन, बसपा सुप्रीमो के बाद डकैतों की सक्रियता और इसके बाद राजाराम सपा प्रत्याशी को लिखा गया है. इन्ट्रों में सीक्वेंस नहीं रखा गया है. किचन पहुंचा खानसामा... इतने बड़े अखबार का इम्पैक्ट इतना अदना सा खानसामा उचित नहीं है. बदहाली का शिकार बस स्टैण्ड... पन्द्रह दिन पहले
चकाचक रहने वाला बस स्टैण्ड अब राज एक्सप्रेस में निरन्तर बदहाल हो रहा है. अस्पताल की 3 नवजात ने किया उद्घाटन ... अच्छी खबर है.

जागरण
सतना जागरण में सपा प्रत्याशी तो सिटी जागरण में बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी खबरें है. सिटी में बसपा सभामंच... बेहतरीन फोटो दिया है. अन्य किसी ने नहीं दिया वहीं सिर्फ मायावती का नफासत भरा फोटो भी जानदार है.

हरिभूमि
तेरे द्वार खड़ा एक जोगी... अच्छी राजनीतिक परिदृश्य की खबर है. गणेश के दरबार में ऐसे-ऐसे लोग... चुनावी चटखारा अच्छा है. मोटर साइकिल का खर्च भी जुड़ेगा... अच्छी खबर है. सतना की चुनावी खबरें पृष्ठ 14 पर भी हैं.

स्वदेश
बहुजन की सभा में दिखे बहुजन... आकर्षक हेडिंग है. झलकियां भी अच्छी है. समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की खबर अच्छी है. सिर्फ स्वदेश में है. सोहावल में बिजली कटौती ठीक खबर है. विन्ध्य की प्रथम नवजात शिशु विशेष ईकाई सतना में ... अच्छी खबर है. सतना शहर का रंगीन पेज प्रत्याशियों की चुनावी खबरों से भरा है.

विन्ध्य भारत
दारू के लिये पैसे नहीं दिये तो पत्नी को ... सिर्फ एक क्राइम की फोटो सहित खबर छोड़कर शेष सभी खबरें प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की हैं. विन्ध्य सिटी में रीवा और सीधी की राजनीतिक परिदृश्य की खबरें हैं. विन्ध्य सिटी में सतना गायब रहता है.

देशबन्धु
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों की सभाओं एवं कार्यक्रमों की खबरें है. सतना आंचलिक में शहडोल सीधी की खबरें लगी है.

15 अप्रैल के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार

दैनिक भास्कर
दलितों के मसीहा को किया नमन... डॉ. अम्बेडकर जयंती पर अच्छी खबर है. मायावती के आगमन को लेकर पुलिस.... संक्षिप्त फोटो खबर ठीक है. प्लेटफार्म नम्बर 1 पर आग भड़की.... फोटो सहित नई खबर है. नवभारत में नहीं है. इसी तरह मालगाड़ी की ठोकर से ... भी नहीं है. पृष्ठ 16 पर धार्मिक खबरें है.

नवभारत
ज्योतिर्मयी क्लब ने खिलाया भोजन... फोटो सहित बड़ी खबर दी है. वहीं इसी खबर से जुड़े लोगों की एक और खबर क्वालिटी सर्किल से होता है व्यक्ति का विकास अर्थात श्री मारवाह एवं श्रीमती मारवाह की खबरें लगाने के चक्कर में महत्वपूर्ण खबरें स्थान नहीं पा सकीं. कमीशन खोरी में उलझी ... कल की खबर को घुमाफिराकर नए स्वरूप में छापा है. कल भास्कर में थी. आयोग ने पूछा बिछियन के हालात... एक लाइन की खबर को बढ़ाया गया है. पेज 3 में संत आशाराम बापू का फुल पेज विज्ञापन लगा है.

राज एक्सप्रेस
मत संग्राम में विन्ध्य में बिगड़ा चुनावी गणित ठीक है. सिटी में चौके दूर भागती मिठास... शीर्षक अच्छा है. खबर प्रभावी नहीं है. मरीज के बिस्तर पर परिजनों का कब्जा... में कब्जा की जगह डेरा होना था. चौतरफा खुला स्टेशन सुरक्षित नहीं... में हेडिंग अस्पष्ट है. स्टेशन दो तरफ से तो खुले ही रहेंगे. बीमार पड़ रहे डकैतों को घेरने वाला पुलिसकर्मी... लगता है राज एक्सप्रेस ने सतत कव्हरेज का बीड़ा उठाया है. कभी मच्छर से कभी पानी की तलाश में जूझते हैं. पुलिस कर्मी अब बीमार पड़ने लगे? पाठकों भी
अब ऐसी खबरों से ऊब होने लगी है. फैला फर्जी अंकसूची का जाल, एटीएम मशीने काट रहीं जेब, 6 साल में नहीं बसा नया औद्योगिक क्षेत्र और फर्जी मेल की जानकारी... नई और अच्छी खबरें है.

स्वदेश
अधिकारी चुनाव कार्य में ... चुनाव आयुक्त नवीन चावला की भोपाल की न्यूज सतना शहर के पेज में दी गई है. पूछताछ के नाम पर... ठीक खबर लिखी है. अम्बेडकर जयंती की खबर ठीक है. सड़क दुर्घटना के एक माह बाद मौत... सही शीर्षक है. चोरी जा रहा एफसीआई का खाद्यान्न... ठीक है. सतना शहर का कलर पेज लोस प्रत्याशियों की जनसम्पर्क सभाओं से भरा है.

जागरण
सतना जागरण में अन्य की तरह कांग्रेस प्रत्याशी का विज्ञापन प्रेस नोट प्रकाशित है. सिटी में सम्पत्ति विरूपण का प्रत्याशियों को कोई डर नहीं... बेहतरीन खबर है. यूं गरीबी ले गई जान... अब ट्रेनों में नहीं लगेगा एसी कोच... नई खबर है. शोकाज के बाद भी नहीं सुधरे अफसर... अच्छी खबर है.

हरिभूमि
तराई में डकैतों ने बिछाई बिसातें... अच्छी खबर है. रेलवे कैन्टीन में भड़की आग... फोटो सहित अच्छी खबर है. गर्मी ने फिर पकड़ी रफ्तार... अच्छी खबर है. लेकिन इसमें फोटो भी देना चाहिये था.

विन्ध्य भारत
आम चुनाव में मीडिया की भूमिका पर उठते सवाला? अनावश्यक खबर है. संभागीय अध्यक्ष पत्रकार संघ किस तरह मीडिया को दोषी बता रहे हैं, स्पष्ट नहीं किया गया है. पुलिस की पिटाई से... फोटो सहित ठीक खबर है. सतना संसदीय क्षेत्र... शीर्षक में त्रिकोणीय है और खबर में चतुष्कोणीय मुकाबला है. पृष्ठ 8 पर आंचलिक की अच्छी खबरें हैं.