
इन दि

नों जल्द ही शहर के कर्ताधर्ता स्तर के अधिकारियों की विदाई की बेला निकट आ रही है। जो सबसे ज्यादा चर्चा में नाम हैं उनमें कलेक्टर सुखबीर सिंह, सीईओ आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक हरि सिंह यादव हैं। हालांकि इसमें आशीष कुमार का सतना से जाना लगभग तय माना जा रहा है। इनका तबादला देवास होने की तथा यहां पन्ना या रीवा से आने की संभावना प्रबल है। कलेक्टर के स्थानान्तरण का रेशियों 70:30 चल रहा है। इसमें 70 रुकने व 30 जाने की स्थितियां हैं। वहीं अपनी नेताओ वाली छबि की वजह से एसपी के खिलाफ भी नेताओं की एक जमात लगी हुई है तो खुद उनके महकमें के ही लोग उनका स्थानान्तरण करवाने में लगे हैं। इनका यादव प्रेम भी इस आग में घी का काम कर रहा है। दो महीने तक इन पर स्थानान्तरण की तलवार लटक रही है। यदि इससे बचे तो बचे।
No comments:
Post a Comment