यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा मेल है newspostmartem@gmail.com

आपके पास कोई खबर है तो मेल करें newspostmartem@gmail.com आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा.

Tuesday, December 17, 2013

दैनिक भास्कर में गाली गलौज, मालिक को भी धमकी

दैनिक भास्कर में जमकर गाली गलौज हमें भेजे मेल में बताया गया है की बुधवार 17 दिसम्बर को दैनिक भास्कर के दफ्तर में रात 11 बजे के लगभग क्राइम इंचार्ज ने जमकर हंगामा काटा। हाल ही में भास्कर छोड़ कर गए विश्वतारा दूसरे का खास माना जाने वाला ये कर्मचारी मालिक अजय अग्रवाल से बदतमीजी तो की ही राकेश अग्रवाल को भी फोन लगाकर गाली दी।इसके बाद अपने ही साथी चंद्रकांत पांडे को भी जमकर चमकाया। इस घटना से भास्कर में सनाका खिंच गया है। ------ सामने आया चुनाव घोटाला दैनिक भास्कर की इंटरनल जांच में ये जानकारी सामने आई है की चुनाव के दौरान स्थानीय सम्पादकीय से लाखो रूपये अंडर कट कर लिए गए। मामला खुलने के बाद अलग होने का निर्णय लिया गया।

Saturday, December 14, 2013

स्टार समाचार पर उतरा कलेक्टर का गुस्सा

हमें मिले मेल में बताया गया है कि स्टार समाचार में महेंद्र पाण्डेय नामक रिपोर्टर ने एक भ्रामक खबर लिखी, जिसे संपादक ने बिना संपादन के छपने दिया। बल्कि बाई लाइन भी दे दी। खबर सरकारी मद पर थी। सरकारी व्यवस्था के अनुरूप हर विभाग प्रमुख उस मद या खाते की राशि जारी करने का अधिकारी होता है। लेकिन इसका अपना कायदा होता है। स्टार समाचार के रिपोर्टर ने जानकारी के आभाव में उसे पर्सनल खाता लिख कर सनसनी फैला दी। ये जानकारी जब कलेक्टर को लगी तो इस खबर पर अख़बार के संबंधितों की क्लास ले डाली।
 -----------------
 इसी रूप की एक अन्य खबर भास्कर में छपी थी जिसमें एक पुलिस अधिकारी को फरार लिखा गया था। पुलिस अधीक्षक ने इस पर भी आपत्ति ली। अख़बार के इन गैर जिम्मेदाराना तरीकों पर तथा भ्रामक सनसनीखेज प्रस्तुतीकरण पर नाराजगी जताई गई।
----------------
 ख़बरों के इस मामले में संपादक की धराशायी निगरानी भी सामने आई है।

Friday, December 6, 2013

स्टार प्रबंधन को जन्संदेश ने पीछे छोड़ा

विधान सभा चुनाव के दौरान जहाँ प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे थे वहीं जन्संदेश प्रबंधन स्टार को पटखनी की तैयारी में जुटा था।हुआ भी यही इधर स्टार ने जैसे ही सतना की जिम्मेवारी भास्कर के विश्वतारा दूसरे को सौपी वहां से जाने वालों की लाइन लग गई। हालाँकि ये लाइन पहले ही लग जाती लेकिन जयराम शुक्ल ने उन्हें बांध रखा था। हालाँकि जीएम अश्वनी शर्मा की तानाशाही और भाई भतीजावाद से आक्रोश काफी था। जयराम के जाते ही बाहर आ गया। फिर विश्वतारा की अखबार जगत के अपने समीकरण भी यहाँ रंग दिखाने लगे। सब मिला कर नतीजा ये रहा की लोगो के स्टार से रवानगी की कतार लग गई।
 ---------------------------
संपादन लेखन नहीं प्रबंधन भी 
विश्वतारा के स्टार में आने के बाद कई ऐसी ख़बरें आयीं जो रूटीन नहीं थी लेकिन वे भास्कर में भी थी। साबित हो रहा है भास्कर से खबर ली जा रही है। लेकिन इतिहास है इसमें छवी कमज़ोर अखबार की ही गिरती है। दरअसल दूसरो की खबर लेकर रंगना और जबरन विस्तार से संपादक का कौशल नहीं होता। स्वरचित रचना और अपनी टीम से काम करवाना उसका कौशल है। जो जयराम में था। हालाँकि भास्कर के रमाकांत से वहां की खबर लेकर स्टार का वजन नहीं बढ़ सकता। सुबह की बैठक लेकर यदि सब्जेक्ट दिया जायेगा और फील्ड में लोग भेजे जायेंगे तो शायद सुधार होगा वरना कटिंग मास्टर की छवि और ज्यादा बढ़ेगी।
 ---------------------------
मारुती की समीक्षा 
 इन दिनों सांध्य दैनिक मारुति एक्सप्रेस में अख़बारों की समीक्षा आ रही है। इसमें लगता है अख़बार सही तरीके से पढ़े नहीं जा रहे। वरना लिखने को बहुत कुछ है।

Wednesday, November 6, 2013

भाजपा की कलम खरीदो नीति तैयार

चुनाव को देखते हुए भाजपा ने इस बार कलम ही खरीदने की तैयारी की है। इसके लिए हर अख़बार से पार्टी का काम देखने वालों को नगद देकर उपकृत किया जाने का निर्णय हुआ है। हमें मिले मेल के अनुसार भास्कर से संपादक विश्वतारा दूसरे या प्रशांत, पत्रिका से शक्तिधर या भारत भूषण, स्टार से जयराम शुक्ल या राजेश द्वेवेदी, नव भारत से संजय पयासी या विष्णुकांत, नव स्वदेश से अवधेश शुक्ल, को सूची में शामिल किया गया है। शेष को बात करके रकम दी जाएगी। ------------- जनसंदेश ड्रीम टीम की तैयारी अपनी शुरूआती विफलता के बाद जनसंदेश प्रबंधन अब स्थानीय लोगो को मुह मागी रकम देकर लाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए जिन नामो पर चर्चा है उनमे संजय पयासी सम्पादक, विष्णुकांत त्रिपाठी, रमाशंकर शर्मा, धीरेन्द्र गुप्ता, संजय उपाध्याय, ऋषि पंडित। इन पर जल्द ही बड़े स्तर से दबाव व वेतन का सौदा होने की तैयारी है।

Wednesday, October 16, 2013

केजेएस में मजदूर की मौत का सच...?

15 अक्टू को मैहर स्थित केजेएस फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई। एक घटना को तीन प्रमुख अख़बारों ने अपने अपने हिसाब से बगैर इन्वेस्टीगेशन के लिखा। एक ने करंट से, एक ने गला दबने और एक ने फाइन बेल्ट में दबने से मौत बताया। हमें मिले मेल में इस खबर में बड़ी सौदेबाजी के प्रयास की कहानी दी गयी है। सबसे बड़े अख़बार के सम्पादकीय मुखिया ने लाखो के सपने देखे थे तो कई अकबरो में विज्ञापन का काम देख चुके एक ने मैनेजमेंट के नाम पर बड़ी रकम चाही थी लेकिन मामला नहीं पटा और करंट लग गया। मेल में कहा गया है मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। जो प्लांट में किसी भारी चीज के गिरने से या हमले से बन सकती है। हकीकत पुलिस पता कर सकती है लेकिन सतना मीडिया फिर फेल हो गया ।।। हालाँकि सौदेबाजी अभी भी चलने की जानकारी मेल में दी गयी है।।।

Friday, October 4, 2013

मीडिया ने खबर रोकने व्यापारी से किया 1 लाख का सौदा

हमें भेजे मेल में बताया गया है की शुक्रवार 5अक्तूबर को कुछ अखबारों के लोगों ने मिल कर खबर रोकने 1 लाख का सौदा किया है। कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद गिरीश शाह के छोटे भाई गुणवंत शाह और उसके बेटे अमित शाह गंभीर मामले में घिर गए हैं। अमित की पत्नी ने अपने पति और ससुराल वालो पर घरेलू हिंसा सहित बेटी छीनने का आरोप लगाया है। मामले के वजन को देखते हुए शाह परिवार मीडिया मैनेजमेंट में उतरा। इसके लिए सिंह, शुक्ला, रजक ने खबर मैनेज का ठेका लिया। मेल में कहा गया है की इसके लिए एक लाख में सौदा भी हुआ। भास्कर, पत्रिका, स्टार और अन्य अखबारों के लिए बात तय हुई। हलाकि मामला तब बिगड़ गया जब सौदा लीक हो गया और खबर लीक हो गई। इसमें कुछ लोगो को नोट की गर्मी मिलने की बीभी जानकारी हुई है।।। (आपत्ति के बाद मूल नाम हटा दिए गए हैं, सिर्फ सरनेम दिया जा रहा है)

Friday, September 27, 2013

प्रमोद काछी गिरफ्तार

25 हज़ार का ईनामी और कई जघन्य मामलों का आरोपी प्रमोद काछी को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे मिर्जापुर से पकड़ा गया है। कल शाम उसे रीवा के रस्ते सतना लाया गया। इसको अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह ने अंजाम दिया।

आई.जी. करेंगे गिरफ्तारी का खुलासा। मीडिया को किया मैनेज। राजन के झांसे में पिट्ठू बने रिपोर्टर।
 26 सितम्बर की रात को मिर्जापुर के किसी गांव से उठाया गया। मझगंवा क्षेत्र के थाने में रख कर हो रही पूछताछ। आज शाम हो सकता है खुलासा।

मझगंवा में प्रमोद के साथ एक अन्य भी मोटा काला शख्स पकड़ा गया।

Monday, September 23, 2013

10 हजार की व्यवस्था में 1 लाख का दावा

24 सितंबर को कांग्रेस अपनी सत्ता परिवर्तन रैली कर रही है। इसमें 1 लाख लोगों को लाने की धूम मचाई जा रही है। लेकिन कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था 10 हज़ार से ज्यादा की नहीं है। इसमें भी गुटबाजी खूब दिख रही है

Saturday, August 31, 2013

सेमरिया चौक के आगे दिनदहाड़े 53 लाख की लूट

हमें भेजे मेल में बताया गया है कि शुक्रवार को सेमरिया चौक के आगे चमडिया पेट्रोल पम्प के पहले 53 लाख रुपए की लूट हुई है। इस घटना की रिपोर्ट इसलिए नहीं लिखाई गई क्योंकि रकम हवाला की थी। सिन्धी कैंप निवासी हवाला कारोबारी दिलीप ने पुलिस को लम्बा ऑफर दिया है। यही वजह है सेमरिया चौक में गहन निगरानी हो रही है।

Wednesday, August 28, 2013

सांसद गणेश सिंह के अख़बार के कार्यालय का शुभारंभ

jan sandesh ke office ka shubh aarambh. dainik bhaskar ke sampadak rahe moujood. news room ki planning me de rahe sahyog. mail me kaha gaya kar sakte hain join. bhaskar ke malik ki bhi nazar apne sampadak par. jan sandesh ki behtari ki planning me vishwatara ne nibhaye aham bhoomika. star samachar bhi bhopal sanskaran ki tayari me. 17 sep. ko ho sakti hai bhopal sanskaran ki shuruaat. जन सन्देश का कार्यालय का उद्घाटन। भास्कर के संपादक विश्वतारा दुसरे की उपस्थिति चर्चा में। स्टार समाचार के भोपाल संस्करण का आरम्भ 17 सितम्बर से संभाविजत।

Thursday, August 1, 2013

बोल्ड विश्वतारा और भास्कर

एक बार फिर दैनिक भास्कर के संपादक विश्वतारा दूसरे ने अपनी दबंगता दिखा दी। अब तक सतना में सफ़ेद कपड़ों के भ्रस्टतम श्री कृष्ण महेश्वरी के खिलाफ लिखने का साहस सिर्फ भास्कर और उसके संपादक विश्वतारा ने दिखाया है। रामवन में अपना आश्रय बनाने की तयारी में जुटे श्रीकृष्ण का काला सच फिर सामने आ गया है। इस मामले में पत्रिका पीछे रह गया।

Sunday, July 21, 2013

आंचलिक संवाददाता ने चौकन्ना को दिखाया आइना

हमें भेजे मेल में लिखा गया है की आज सर्किट हाउस में पत्रकारों की बैठक बुलाई गयी थी। इसमें नागोद के रिपोर्टर प्रशांत सिंह ने यूएनआई संवाददाता अशोक शुक्ल चौकन्ना को ये कह कर चुप करा दिया की आप जज के लायक नहीं हैं। क्योंकि आप न्याय न करके अपने मामले में दिशा मोड़ रहे हैं। मेल में कहा गया है की ये बैठक दो लोकल साप्ताहिक व पाक्षिक के प्रबंधन के बीच समझोते को लेकर आयोजित थी। इसमें चौकन्ना ने अपना इशू जोड़ कर संसद के खिलाफ मामला मोड़ने की कोसिस की। लेकिन अरविन्द मिश्र व संजय पयासी ने सफल नहीं होने दिया। मुख्य मुद्दा जज बने कुछ लोगो का अनुभवहीनता ने नतीजा नहीं निकलने दिया। मेल में कहा गया है युद्ध विराम तो हो गया है लेकिन लाइन ऑफ़ कंट्रोल गर्म ही रहेगी।

Monday, July 15, 2013

स्टार समाचार में फेरबदल

स्टार समाचार प्रबंधन ने अख़बार की धार बढ़ाने सम्पादकीय में व्यापक फेरबदल किये हैं। सिटी की कमान फिर राजेश द्विवेदी को दी गई है तो केशव तिवारी को सिटी से अलग करते हुए फ्रंट पेज की जिम्मेदारी दी गए है फ्रंट पेज देख रहे ऋषि पंडित को प्रांतीय का प्रभारी बनाया गया है। एक स्पेसल सेल तीन लोगो की बनई गई है जो दुसरे अखबारों से खबर और आईडिया उठायेंगे। इसमें योगितारा ओर योगेश पटेल रखे गए हैं। हुई बल्ले बल्ले स्टार प्रबंधन ने मीडिया में वेतन बढोतरी कर दी है।

Saturday, July 13, 2013

सतना से जल्द शुरू होगा दैनिक जनसंदेश

हमें भेजे मेल में बताया गया है कि सतना से जल्द ही दैनिक समाचार पत्र जनसंदेश शुरू होने जा रहा है। इसका मालिकाना हक़ समूह में होगा। मेल के अनुसार सांसद गणेश सिंह , ठेकेदार राजेश कैला, ट्रांसपोर्टर राममनोहर सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह इसके साइलेंट पार्टनर हैं। सिन्धी कैंप ओद्योगिक क्षेत्र में इसका ऑफिस होगा.

Saturday, June 29, 2013

niji vishwa vidyalaya me ho rahi rangreliayan

hame student ne naan na batane ki shart par mail me bataya hai ki bus stand ke pas ek niji coledge ki bulding is samaya rangrelion ka adda bana hai.yahan ke marketing tem ke member der rat takyahan mauj masti karte hain. marketing man jab bahar jata hai to ladkiyon ko bhi le jata hai. filhal dhawari aur rajendra nagar ki story full high light hai.

Thursday, June 27, 2013

bhaskar satna office me pahunchi police

dainik bhaskar satna office me ek bar fir halat bigad gaye hain. hame bheje mail me bataya gaya hai ki 27 june ki sham ko achanak thana prabhari civil line apne sath do jeep police bal lekar bhaskar office me pahunch gaye. yahan sub editor kamlesh choube ko bahar jane ko kaha. kamlesh ne karan puncha. is par kaha gaya ki aapki shikayat sampadak ne ki hai ki aap jabaran office aaye ho jabki aap ko force leave par bheja gaya hai. kamlesh ne TI se kaha editor vishwa tara dusre mere khilaf sajish kar rahe hai. na to mujhe force leave ki jankari hai aur na hi koi notice uske pahle di gayi. is dauran tamam vivad hue. aakhir me Ti editor ko ye nasihat dete hue pilice gulam nahi hai. internal mamle me koi action nahi lege. ek dusre ki report likhayen to karwai hogi. mail me kaha gaya hai editor ne kuch din pahle aditn.S.P. ke pas shikayat karwai hai ki news sence ki sthitiyan ban sakti hai is liyemadda ki jaoorat hogi. mail me kaha gaya hai dono paksho ne ek dusre ke khilaf repirt bhi kar di hai

Tuesday, June 18, 2013

dainik bhaskar satna ke news room me hungama

hame mile mail me bataya gaya hai ki somvar 17 june ki raat ko kisi senior reporter ki khabar ek operater apne se kaat raha tha. ispar ek reporter ne aapatti jatai. yahan se vivad hone laga to sampadak ne operater ke paksha me hastakchep karte hue reporter se bahas karne lage. aawes me bahas maryada ki seema par kar gaye. mail me bataya gaya hai ki dabe hue swar khul gaye aur sampadak se ek tarfa najariye ka aaroplagate hue reporter ne unhe samadak ke dayetwa gina diye aur bhala bura kaha. is par sampadkiya ke hi sampadak ke kareebi ne bhi reporter ko chetaya ki guru ko kuch bole to theek nahi hoga. police me bhej diye jaaoge. ek anya chmche ne bhi reporter ko had me rahne ko kaha. isse pahle mamla aur ugra hota sudama sharad aur anya logo ne mamla thanda kiya. is dauran jam kar dono or se gali gaoj ke bare me mail me likha gaya hai. mail me satna bhaskar ke sampadkiya ki sabse najook daur se gugarne ki baat likhi gai hai.

**********

star editorial me ferbadal
crime missing ko dekte hue beat me ansik badlaw kiya gaya hai. ab morche par purane crime reporter santosh pandey ko laya gaya hai. new comerkailas ke dayitav tay kiye ja rahe hain.


***********


bhaskar dumping team me aakrosh 
patrika se mukable me asfal rahe bhaskar ne patrika akhbar dump karne ke liye jin yuwko ko rakha tha we ab naraj chal rahe hain. hame bheje mail me kaha gaya hai ki jis paise ki baat kahi gaye thi utna na dekar kafi jam rakam di gayee hai. narag yuwako ne ise uthane se mana kar diya hai. ab dump incharge tiwari samjhauta karane ki baat kahte hue man manawal me lage hain.

Saturday, June 8, 2013

pareshan shahar ke beeh akhbar ki bhataiti

ek purane dainik ke reporter ne mail karke bataya hai ki jab pura sahar bijli ki aank macouli se jujh raha hai. kai-kai mohalle 72 ghante andere me hai  tab ek bada akhbar bijli dhikari ki bhataiti me juta hai. adhukari ke gungan ke peche ki kahani jo ho lekin past janta se bekhabar mast khabri ki masti sawalo me hai

naukari ko pareshan sampadak

hame bheje mail me bataya gaya hai ki sthaniya vyawasayee dwara niklne wale ek dainik akhbar ke sampadak apni naukari ko le kar sanjeeda hain. wartman vyavatha se aahat hokar we satna se shuru hone ja rahe danik jansandes me apni jagah talas rahe hain. mail me media jagat ki charcha ke hawale se likha gaya hai ki in sampadak ki jansandes prabandhan se baat bhi ho chuki hai lekin wahan se positive sign nahi mile hain.

......

5000 ke upar
aap sabhi ko ye jankari dete huye khushi ho rahi hai 7 june ko ek din ki sarwadhik 5013 clik is web news ko mile. ye hamara record hai. aap sabhi ka sahyog aur suchnayen milti  rahengi is asha ke sath...
**satyamev jayate**

Wednesday, June 5, 2013

khabar rokne bhaskar reporter ka sauda

hame mail me bataya gaya hai ki pichle dino atal jyoti yojna ke khilaf khabar na prakashit karne ke liye sauda hua. mpeb ke s.e. ne bhaskar ke visnu verma ke madhyam seakhbaron ke reporters ko manage kiya. isme swades ke koi rai sahit maruti express ka reporter star se chturvedi aur khud verma ne rakam li. verma ne navbharat ke naam se bhi paise liye aur dakar gaya. verma ka management karne ka karan paisa to hai hi yahan computer mde apne bete ki naukari ka pratifal wapas karna bhi hai.

dainik bhaskar ka photographer aur reporter pita

hume bheje mail me bataya gaya hai ki budhvar 5 june ko jal sansadhan vibhag me sharab khori ki photo khinchne ko lekar vivad itna badha kidanik bhaskar ke photographer ravi arakh ko nashe me dhut karmchariyo ne jamkar pita. is daura uske sath gaye traine reporter ki bhi pitai hui. itna hi nahi in dono ko motercycle sahit kamre me band kar diya.bad meanya patrakaro ke aane ke baad chudauya gaya. police bulai gaye aur nashe me dhut teen logo ko thane le jaya gaya. jaha bad me lenden ka samjhuta karke photographer ne thane me ye likh kar de dita hai ki o koi karwai nahi chahta.

.......

nak bachane by line
kuch din pahle bhaskar me tisre shakti ki ek khabar sakaria gram ki chapi.mail me kaha gaya hai ki ye khabar yahan e senior karmchasr arvind mishra ne batai thi. sampadak ne apne chamche ashish pathak ko story karne bheja. kabilyat maloom hone par sampadak ne khud story likhe aur by line prashant dwevedi ko de diya. mail me kaha gaya hai ki prashant aur chandra kant pandey ke aane ke bad viswatara dusre ke khas chamche pathak ki wakat kam ho gaye hai. ab yahan gutbaji ki taiyari shuru hai.

.......

bhaskar hara ladai. diya 5 lakh harjana
apne ek reporter r.b.singh ko naukari se nikal diya tha.ispar repirter court chala gaya. jahanse court ne 5 lakh ka harjana dene aur naukari me wapas lene ka faisla diya hai. is par rb singh wapas le liye gaye hain aur harjana milne ki prakriya bhi puri hone wali hai.

Friday, May 31, 2013

बुरी तरह पिट गया पत्रिका


बुंदेल खण्ड का बाहुबली भेया राजा जिस पर अपनी नातिन पर बलात्कार, गर्भपात और फिर हत्या का आरोप था उसे उम्र कैद की सजा हो गई। यह खबर सतना रीवा पन्ना सहित विन्ध्य के लिये सबसे बड़ी रीडरशिप की खबर थी लेकिन पत्रिका में इसे सिंगल कालम में लगाकर खत्म कर दिया। इसने साबित किया है कि इस अखबार को यहां की रीडरशिप की समझ नहीं है। इस मामले में पत्रिका अखबार सभी अखबारों से बुरी तरह मात खाता दिखा। कुछ ऐसा ही रिजल्ट को लेकर है। न पढ़े जाने वाले पुल आउट के अंदर के पेज पर खबर लगाकर इसे भी रीडरशिप के हाशिये पर डाल दिया गया। वहीं स्टार समाचार ने दोनों खबरों को बेहतर प्रस्तुतिकरण करते हुए अपने को नंबर वन साबित कर दिया।
इसलिये आगे है स्टार और भास्कर
पत्रिका को आये हुए दो माह होने को है लेकिन जो कयास मीडिया जगत में लगाये जा रहे थे वह अब छंटते हुए नजर आने लगे हैं। हालात यह है कि एकल श्रृंखला का स्थानीय अखबार स्टार समाचार आज भी अपना प्रभाव प्रिंट मीडिया में बनाये हुए हैं वहीं दैनिक भास्कर की सेहत पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। अखबार जगत सहित पाठकों के रुझान को समझे तो सतना में पत्रिका बेहतर होते हुए भी चर्चा में नहीं आ पा रहा है। मीडिया विश्लेषक कहते हैं कि पत्रिका आज भी जिले की नब्ज को पकड़ पाने में असफल है। यहां के अनुसार उसका प्रस्तुतिकरण वैसा नहीं हो पाया है जैसा होना चाहिये। आज भी पाठक इस अखबार को ममझ नहीं पा रहे हैं। उन्हें यह नहीं मालूम होता है कि कौन सी खबर कहां मिलेगी। कोई फार्मेट अभी तक तय नहीं होने से अब पाठकों की रुचि वापस पुराने अखबारों की ओर होती जा रही है। खबरें होने के बाद भी यहां की नब्ज के अनुसार उनका प्रस्तुतिकरण नहीं हो पाने से लोग अखबार में रुचि नहीं दिखा रहे न ही इस अखबार की खबरे चर्चा में आ पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की कमजोर पकड़ और अनियमितता भी इस अखबार को कमजोर किये हुए है।
उधर स्टार समाचार अभी भी रुचि के अनुरूप प्रस्तुतिकरण करके अपने को आगे रखे हुए हैं। भास्कर का टेस्ट आज भी जनता में पहले की तरह बना है। कुल मिला कर पत्रिका सबकुछ होते हुए भी बुरी तरह से पिछड़ रहा है।
+++++++++++++
नशे में धुत्त पत्रकार, विज्ञप्ति के लिये मारामारी
हमे मेल में बताया गया है कि इन दिनों दैनिक भास्कर अखबार में पत्रकारों के बीच शारब का चस्का काम शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाता है। वहीं यहां अब विज्ञप्ति को लेकर मारामारी मचने लगी। अभी तक संपादकीय प्रभारी और उनके चमचों के शराब के नशे में होने की चर्चा आम थी लेकिन दो और पत्रकार ऐसे आ गये हैं जिनकी शहर में पहचान शराब के लिये ही है। स्थिति यह है कि यहां का न्यूजरूम 9 बजे के बाद से शराब के नशे में डूबा नजर आता है। स्थिति यह रहती है कि काम खत्म होने के बाद भी शराब का यह दौर बना ही रहता है। कमोवेश यही स्थिति स्टार समाचार में भी देखने को मिल रही है। यहां के एक सीनियर पत्रकार को शराबखोरी के चलते बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब यहां नई जनरेशन भी शराब के नशे में डूबी नजर आ रही है। यहां के बारे में मेल में बताया गया है कि यहां का एक नेता पुत्र पत्रकार शाम से ही सर्किट हाउस में शराब पार्टी की तैयारी में जुट जाता है। तैयारी पूरी होने के बाद स्टार का संपादकीय अमला बारी-बारी से जाकर नशे के प्याले उदरस्थ करके काम पर लौट आता है।
+++++++++++++++++++++++
गणेश के अखबार की तैयारी तेज
हमे मेल में बताया गया है कि जल्द ही सतना में सांसद गणेश सिंह जनसंदेश नाम से अपना अखबार लाने जा रहे हैं। इसके लिये तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल्द ही भर्ती खुलने वाली है. मेल में कहा गया है कि इस अखबार में आने के लिये स्टार से दो संपादकीय के लोगों ने अपना बायोडाटा दे दिया है। इस अखबार की नजर में दैनिक भास्कर के भी तीन लोगों पर है।
+++++++++++++++++++++++++++
पुष्पराज का बल घटा
दैनिक भास्कर में अंतत: संपादकीय प्रभारी यहां के जनरल मैनेजर को परास्त करने में सफ्ल हो गये हैं। कभी यहां भारी रहे पुष्पराज सिंह अब यहां माटी के माधौ बन कर रह गये है। यहां शक्तिशाली हो कर उभरे विश्वतारा दूसरे को लेकर संपादकीय में ही व्यापक विरोध है। चमचो से घिरे और उनके अनुरूप काम करने वाले को मिलने वाला वर्चस्व यहां काम करने वालों को नागवार गुजर रहा है।

Sunday, May 19, 2013

कलेक्टर को प्रिज्म ने भेंट किये फ्रिज और टीव्ही


हमें भेजे मेल में बताया गया है कि कलेक्टर मोहनलाल मीणा के सतना पहुंचने पर काफी दिनों बाद उन्हें उनका बंगला मिल पाया है। इंतजार जैसे ही पूरा हुआ कुछ अफसर अपनी दूरी को निकटता में बदलने के लिये गिफ्ट देने में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक अफसर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री के माध्यम से उनके बंगले में फ्रिज और टीवी पहुंचाया है। एचडीएफसी बैंक के ऊपर सागर आइसक्रीम नामक सैमसैंग डीलर के यहां से सैमसैंग के फ्रिज और टीव्ही कलेक्टर को भेंट दिये गये हैं। अत्याधुनिक फ्रिज की कीमत ६० हजार और टीव्ही की कीमत 40 हजार रुपये है।

Monday, May 6, 2013

अब हम वापस आ गये हैं।



एक लंबे अंतराल के बाद काफी कुछ नया हो गया जो आपको नहीं बता पाये।
हमें मिले मेलों के अनुसार मीडिया जगत में लड़ाई लड़ाई पत्रिका और दैनिकभास्कर की चल रही है। हालांकि खबरों के हिसाब से पत्रिका आगे चल रहा है। लेकिन वह अभी सतना के मूड के हिसाब से नहीं आ पाया है। जिससे उसे वह लोकप्रियता नहीं मिल पा रही है। उधऱ दैनिक भास्कर खबरों में रहने के लिये कई बार फर्जी खबरों का भी सहारा ले रहा है।
-         दैनिक भास्कर के संपादक विश्वतारा दूसरे इस समय दबाव में काम कर  रहे हैं। उनके यहां मैनेजमेंट में भाजपा के एक पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।
-         -स्टार समाचार अभी भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन प्रजेन्टेंशन में अभी भी नंबर वन बना है। खबरों की गुणवत्ता घटी है। विश्वसनीयता भी घेरे में है।
-         - अभी दैनिक भास्कर और पत्रिका में सोहावल की एक नर्स को लेकर लड़ाई चल रही है। इसमें दैनिक भास्कर के संपादक के परिचित कर्मचारी का मामला जुड़ा है जिससे वह इसमें गलत खबरे प्रकाशित करता नजर आ रहा है.
-         पत्रिका तहसील स्तर की खबरों में कमजोर है और स्थानीय विज्ञप्तियों से जुड़ाव नहीं होने से रीडरशिप प्रभावी होती है। इसी तरह से शहर में  इसकी पहुंच काफी कम नजर आ रही है। हालांकि बताया जाता है कि भास्कर इनकी ५ से ६ हजार कापी डम्प कर रहा है। 

Sunday, March 24, 2013

मीडिया हाउसों में रहा उथल पुथल का दौर


सतना के प्रिंट मीडिया हाउसों के लिये पिछले दो सप्ताह काफी उहापोह भरे और उथलपुथल से युक्त रहा। यहां दस्तक देने जा रहे दैनिक अखबार पत्रिका की वजह से अब तक अलमस्त हाथी की चाल चल रहे दैनिक भास्कर को पहली बार सतना में अपने संस्करण सुधार की चिंता करनी पड़ी वहीं स्टार समाचार को भी काफी जोर लगाना पड़ रहा है। अखबार की इस आवक से कर्मचारियों के इधर से उधर जाने का सिलसिला भी शुरू हुआ है। इसमें स्टार समाचार से रमाशंकर शर्मा, धीरेन्द्र गुप्ता, सुखेन्द्र मिश्रा ने पत्रिका का दामन थाम लिया है तो दैनिक जागरण से अमित सिंह सेंगर स्टार समाचार पहुंचे हैं। सांध्य दैनिक मारुति से हरी ने भी स्टार समाचार में अपनी ज्वाइनिंग दी है। दैनिक भास्कर ने भी अपने यहां स्टाफ में बढोत्तरी की है। उसने अपने पुराने लोगों पर भरोसा करते तीन–चार पहले पत्रकारिता लाइन से अलग चल रहे प्रशांत द्विवेदी को बतौर क्राइम रिपोर्टर रखा है। सिटी की रंगीन गतिविधियों के लिये अमित सिंह बाबा को लाया गया है। यहां पर भास्कर के लिये आश लगाये बैठे संतोष पाण्डेय को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। अब खबर है कि वे स्टार समाचार से चर्चा कर रहे हैं। भास्कर ने पत्रिका से मुकाबले के लिये सिटी भास्कर के लिये जबलपुर से भी कुछ लोगों को सतना भेजा है। इसके अलावा विज्ञापन जगत से क्षितिज सुरजन को भी खींचने में पत्रिका सफल रहा है। भास्कर ने संपादक विश्वतारा दूसरे के नेतृत्व में फाइटिंग की तैयारी शुरू कर दी है और उनके कहने पर सभी रिपोर्टरों की टेबल पर कम्प्यूटर लगाये गये हैं। मालिक राकेश अग्रवाल ने संपादक की मंशानुसार हर वो काम कर दिया है जो उन्होंने कहा। ऐसे में अब संपादक पर जिम्मेदारी का भार भी काफी बढ़ गया है। उधर स्टार समाचार के संपादक जयराम शुक्ल पर भी दबाव काफी है। इस बीच अखबार जगत में यह खबर काफी चर्चा में रही कि जयराम शुक्ल ने अपना इस्तीफा प्रबंधन को भेज दिया है। हालांकि बाद में प्रबंधन ने उसे स्वीकार नहीं किया।

Wednesday, March 6, 2013

आला कमान का सुरा और सुन्दरी प्रेम

हमें भेजे मेल में एक सनसनीखेज खुलासा किया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि न्यूजपोस्टमार्टम टीम द्वारा नहीं की गई है इसलिये स्पष्ट खुलासा नहीं किया जा रहा है लेकिन संकेत में घटनाक्रम दिया जा रहा है। पुष्टि होते ही पूरा घटनाक्रम खोल दिया जायेगा। मेल के अनुसार अधिकारियों के प्रभु का दिल इनदिनों एक सुन्दरी पर रीझा हुआ है। आये दिन दफ्तर में बैठाकर उनसे लंबी–लंबी चर्चाएं और गप्पे होती रहती है। हालात तो यहां तक हैं कि इनके संबंध गप्पों मजाकों से आगे स्पर्श की सीमा तक हो चुके हैं। सिंधी समाज की यह युवती एक बिल्डर के मार्फत उन तक पहुंची है और पूरा ध्यान रख रही है। इतना ही नहीं यह भी बताया गया है कि पाक–साफ दिखने वाले साहब को सुरा से भी प्रेम है। हाल ही में एक कारोबारी ने इन्हें उम्दा किस्म की शराब की बोतल गिफ्ट की थी। जिसे उन्होंने बड़े चाव से स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि उन्हें एक और बिल्डर शराब की बोतल गिफ्ट करना चाह रहा था लेकिन उनसे उन्होंने वह बोतल स्वीकार नहीं की है।

Sunday, March 3, 2013

महापौर से बयान लेने बीना पुलिस सतना आई

हमें भेजे मेल में बताया गया है कि बीना पुलिस की दो सदस्यीय टीम महापौर के बयान लेने सतना पहुंची। इसके लिये सतना जीआरपी को सूचित करने के बाद महापौर से बयान लेने के लिये गई। लेकिन महापौर के मौजूद नहीं होने से बयान नहीं हो सके हैं। इस मामले की वजह पिछले दिनों उमरिया कलेक्टर और सतना महापौर के बीच रेलगाड़ी में सीट को लेकर हुआ विवाद है। इस विवाद और झूमाझटकी के बाद कलेक्टर ने इसकी रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई थी। वहीं सतना के अखबारों में यह खबर नहीं आना भी अपने आप में बड़ी खबर है....

नशे में भागे स्टार समाचार के संपादक

हमें भेजे मेल में बताया गया है कि पिछले दिन स्टार समाचार के संपादक को नशे की हालत में हुए झगड़े के बाद मारपीट से बचने गलियों से भागना पड़ा। मेल में लिखा गया है कि संपादक सतना से रीवा अपने किसी एक अन्य साथी के साथ नशे में फुल टुन्न एक पार्टी में रीवा पहुंचे थे। उसी में पत्रकार के एक स्वनामधन्य संगठन के नेता शलभ भदौरिया भी थे। किसी मुद्दे को लेकर संपादक की बहस भदौरिया से होने लगी तो भदौरिया के साथी भी स्टार समाचार के संपादक से उलझ पड़े। मामला शुरु में मौखिक बहस तक रहा लेकिन नशे की हालत में बहस गरम होती गई और बाद में देख लेने तक बढ़ी। इसी दौरान भदौरिया का एक साथी जो सतना का ही निवासी है संपादक की गाली का जवाब गाली से देने लगा। संपादक भी नशे में थे सो वे जूते मारने की बात कह दिये फिर क्या था भदौरिया के उस साथी ने जूता ही उतार लिया। स्थिति मारपीट की बन गई और संपादक जी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने साथी सहित चुपचाप मौका देखकर गलियों से भाग लिये। इस दौरान वे वहां से नहीं निकले जहां से प्रवेश किये थे।

Wednesday, February 27, 2013

भोपाल में महापौर की नगरीय प्रशासन के पीएस से हुई झड़प

हमे भेजे गये मेल में बताया गया है कि भोपाल प्रवास के दौरान नगर निगम के कई कामों के मामले में महापौर जब नगरीय प्रशासन के सचिव संजय शुक्ला से मुलाकात करने गये थे तो इस दौरान कई भारीभरकम कामों के निरस्त होने की जानकारी जब उन्हें मिली तो उनकी सचिव संजय शुक्ला से काफी गरमागरम बहस हुई। इसकी जानकारी संजय शुक्ला ने सीएम को दी ही साथ ही प्रमुख सचिव एसपीएस परिहार को भी अवगत कराया। मेल में बताया गया है कि इस मुद्दे को प्रमुख सचिव ने भी गंभीरता से लिया है और मेल में कहा गया है कि प्रमुख सचिव से भी महापौर की बहस हुई है।

महापौर पुष्कर और उमरिया कलेक्टर में मारपीट



हमे भेजे मेल में बताया गया है कि उमरिया के कलेक्टर संतोष उपाध्याय और सतना महापौर पुष्कर सिंह तोमर के बीच रेवांचल एक्सप्रेस में सीट को लेकर जमकर कहासुनी के साथ मारपीट भी हुई है। घटना के कारणों में बताया गया है कि महापौर की दो सीटों के बीच में उमरिया कलेक्टर की सीट आरक्षित थी और पुष्कर सिंह जो तब तक इस बात से वाकिफ नहीं थे कि वे उमरिया के कलेक्टर हैं को सीट बदलने को कहा। इसे कलेक्टर उमरिया ने दो टूक शब्दों में नकार दिया। यह पुष्कर सिंह को नागवार गुजरा और वे बहस पर उतारू हो गये। धीरेधीरे बहर बढतेबढ़ते गालीगलौज में बदल गई तब कलेक्टर ने इसकी सूचना अपने तंत्र के माध्यम से दी तो गंजबसौदा से रेलवे का स्टाफ यहां गया लेकिन इस दौरान तक महापौर के साथ चल रहे कोई दीपू सिंह और लिटिल सिंह पहुंच गये और विवाद शुरू कर दिया। इस पर कलेक्टर ने अपने ऊपर हमले की आशंका की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। अपने सहयोगियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद सक्रिय प्रशासनिक मशीनरी के प्रयासों से विदिशा में रेल पुलिस का अमला आया और रेलवे के टिकिट संधारण अधिकारी ने कलेक्टर को दूसरी सीट आवंटित की। इस दौरान विदिशा में घटना की सूचना दी गई और रेलवे के टीसी ने अपने साथ लाये मेमो में कलेक्टर की सूचना दर्ज की। इस दौरान तक यहां एक घंटे के लगभग ट्रेन रुकी रही।  यहां भी कलेक्टर ने पूरी जानकारी से रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद जब ट्रेन कटनी पहुंची तो वहां पर राज्य के कई प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच चुके थे। मेल में बताया गया है कि कलेक्टर की आसंका को देखते हुए आईजी जोन और काफी पुलिस बल मौजूद रहा। उधर महापौर ने भी अपने परिचितों को बुला रखा था। यहां पर भी विवाद की खबर है। हालांकि कलेक्टर यहां भी जीआरपी में रिपोर्ट की सूचना दिये जिसे रोजनामचे में दर्ज किया गया है। इसके बाद कलेक्टर यहां से चले गये। इस दौरान महापौर और कलेक्टर के बीच सुलह वार्ता की भी जानकारी मेल में दी गई है। मेल में कहा गया है कि महापौर ट्रेन में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे और एक साथ सीट होने के कारण वे सीट बदल कर एक साथ बैठना चाह रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। उधर इस घटना पर प्रदेश स्तर पर प्रतिक्रिया शुरू हो गई है प्रशासनिक अधिकारी एक जुट हो रहे हैं तो प्रमुख विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाने की जुगत में जुट गया है।